राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
जेसीआई के मेले में उमड़ा जनसैलाब
Matrix News
| Dec 31, 2011, 01:00AM IST
भास्कर न्यूज त्न सोजत रोड
जेसीआई के तत्वावधान में कस्बे की माहेश्वरी बगेची में नव वर्ष के स्वागत को लेकर तीन दिवसीय मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में आस पास के कई गांवों से ग्रामीणों का हुजूम उमड़ रहा है।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि सोजत प्रधान राजेश सिंह कच्छवाह, तहसीलदार राजेश डागा, आईपीएस घनश्याम सोनी ने फीता काट कर मेला का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मास्टर नवरतनमल शर्मा, सरपंच कुन्दन सिंह पंवार, पूर्व सरपंच संपत राज मोदी, सूर्यप्रकाश लडï्ढ़ा, शिवप्रकाश मोदी, नरपत सिंह दैय्या आदि अतिथियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अतिथियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। मेले में शुक्रवार को नाव, मेरी गो राउंड आदि झूलों का मेलार्थियों ने दिनभर लुत्फ उठाया। साथ ही
मेले में लगी ऊनी वस्त्र, खिलौनों, आभूषण, क्रॉकरी आदि की
दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।
मेले में पानी पूरी, इडली, डोसा, अमरीकन भुट्टे, पाव भाजी, फ्रूट क्रीम आदि खान-पान की स्टॉलों पर भी लोगों का जमघट लगा रहा। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आकर्षण का केन्द्र रहा। रात्रि तक चलने वाले मेले में कस्बे सहित सोजत सिटी, बगड़ी, सिसरवादा, सवराड़, कंटालिया आदि जगहों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मेले के आयोजन की जेसीआई अध्यक्ष नीतीश लड्ढ़ा,अजय माहेश्वरी, राजेश चौधरी, नारायणलाल भाटी, सुमित गोयल, वरूण व्यास, वेनाराम चौधरी, बच्छराज माहेश्वरी सहित कार्यकर्ता व्यवस्था संभाल रहे हैं।





