विज्ञापन
 
 
 
 

कॉलेजों में धूम्रपान अब प्रतिबन्धित होगा ्र

 
Source:   |   Last Updated 01:15(21/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
भास्कर न्यूजत्नझालावाड़
अब कॉलेजों में गुटखा खाना व सिगरेट पीना स्टूडेंट्स के लिए प्रतिबंधित होगा। यही नहीं कॉलेज में लैक्चरर, स्टूडेंट्स व कॉलेजों में आने वाला कोई भी व्यक्ति तंबाकू का उपयोग नहीं कर सकेगा। साथ ही कॉलेज के निर्धारित दायरे में गुटखा, बीड़ी सिगरेट, सहित अन्य तंबाकू उत्पाद भी नहीं बेचे जा सकेंगे।
कॉलेज प्रशासन की ओर से इन नियमों की कड़ाई से पालना करनी होगी। कॉलेज शिक्षा निदेशक सुबीर कुमार ने सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तंबाकू मुक्त कॉलेज बनाने के लिए गाइड लाइन जारी की है। शिक्षा निदेशक ने सरकारी एवं प्राइवेट कॉलेज के प्रिंसिपल को गाइड लाइन जारी कर सख्ती से पालना के निर्देश दिए हैं। यूं तो सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना पहले से प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की सख्ती नहीं होने से कॉलेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग धूमपान कर रहे हैं।
100 गज के दायरे में वर्जित, बनेगी कमेटी
कॉलेजों के 100 गज के दायरे में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य तंबाकू प्रोडक्ट नहीं बेचे जा सकेंगे। बेचने वालों के खिलाफ सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। तंबाकू मुक्त कॉलेज बनाने के लिए कॉलेज में एक तंबाकू कमेटी बनाई जाएगी। इनमें लैक्चरर, स्टूडेंट्स व पुलिस थाना का एक प्रतिनिधि शामिल किया जाएगा।
नहीं कर सकेंगे उपयोग
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन में कॉलेजों के लिए तंबाकू मुक्त बनाने के लिए कॉलेजों में लैक्चरर, स्टूडेंट्स या आने वाला कोई भी तंबाकू का उपयोग नहीं कर सकेगा।
कॉलेज गेट पर लगेगा साइन बोर्ड
सभी कॉलेजों के मेन गेट के बाहर एक साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इसमें तंबाकू मुक्त कॉलेज लिखा जाएगा। कॉलेज के सभी मुख्य स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है, 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद नहीं बेचे जाने संबंधित जानकारी इस बोर्ड पर रहेगी।
॥कॉलेज में पहले से ही बोर्ड लगाकर तंबाकू के सेवन व उत्पाद नहीं बेचने की जानकारी दी हुई है। शिक्षा निदेशक की गाइड लाइन प्राचार्य सबरनसिंह के समय आ गई होगी। मुझे जानकारी नहीं है।ञ्जञ्ज
बीड़ी जोशी उपाचार्य, पीजी कॉलेज झालावाड़
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
5 + 9

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment