विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> 19 Thousand Teachers Will Be Third Class Promotion

19 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति

bhasker news | Dec 30, 2012, 06:35AM IST
 
 


बीकानेर. राज्य की स्कूली शिक्षा में 19 हजार से अधिक तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नतियां होंगी। शिक्षा विभाग ने मंडलवार वरिष्ठता सूचियों पर मशक्कत शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग में इन दिनों डीपीसी का काम चल रहा है।

द्वितीय श्रेणी शिक्षक पदों पर डीपीसी करने के लिए मंडलवार वरिष्ठता सूचियां तैयार करवाई जा रही हैं। हाल ही में कोटा मंडल की डीपीसी संपन्न हुई है। अन्य छह मंडल मुख्यालयों पर शुक्रवार और शनिवार को शिविर लगाकर वरिष्ठता सूचियों पर मशक्कत की गई है।


इन दो दिनों की कसरत में किसी भी मंडल के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियां तैयार नहीं हो पाई। चूरू मंडल का तो रिकॉर्ड ही अस्त-व्यस्त बताया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से अधिकारियों को विभिन्न मंडलों में भेजा गया है। उनका पूरा समय रिकॉर्ड देखने में ही निकल गया।

पूर्व में तृतीय श्रेणी से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नतियां जिला स्तर पर सामान्य पदनाम से होती थी लेकिन राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 1971 में 18 जुलाई 2008 को हुए संशोधन के अनुसार तृतीय से द्वितीय श्रेणी में पदोन्नतियां विषयवार और मंडल स्तर पर होने लगी हैं।

मंडल में शामिल सभी जिलों के तृतीय श्रेणी शिक्षकों और प्रयोगशाला सहायकों की वरिष्ठता सूचियां समेकित करनी होंगी। मंडल के जिलों में कुल रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, गुजराती, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान की विषयवार पात्रता बनानी होगी। पदोन्नति के बाद स्कूलों में विषयवार पदस्थापन किया जाएगा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment