राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
Matrix News
| Apr 20, 2012, 01:10AM IST
कस्बे के शीलेश्वर मठ में नवनिर्मित शीलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आगाज २३ अप्रैल से होगा। इसको लेकर की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर गांव को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। कस्बे की इंद्रा कॉलोनी, ब्रह्मपुरी गली, नयापुरा कॉलोनी, मेघवालों का वास, बस स्टैंड, केशवना रोड व सुथारों का वास को रंगबिरंगी रोशनियों से सजावट की जा रही है। मठ के महंत रावतभारती महाराज ने बताया कि शीलेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों की शुरुआत 23 अप्रैल से होगी। चार दिवसीय प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सिरोही के आचार्य मुकंद पुरूषोतम के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महारूद्र यज्ञ समेत विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाओं की पूजा की जाएगी। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष भंवरलाल खत्री ने बताया कि प्राचीन एवं एतिहासिक शीलेश्वर महादेव मंदिर के तृतीय जीर्णोद्धार पर प्राण प्रतिष्ठा कार्र्यक्रम का प्रारंभ वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वितीया से होगा। प्रतिष्ठा महोत्सव रावतभारती महाराज, पीर शांतिनाथ, आसोतरा के तुलसाराम महाराज, लेटा महंत रणछोड़ भारती, आत्मानंद धाम के रामानंद, सांथू के शंकरस्वरूप महाराज व शिकारपुरा आश्रम के दयाराम समेत विभिन्न साधु संतों के सानिध्य में होगा।





