राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
नशा नहीं करने और छुड़ाने की आवाज बुलंद
| Apr 20, 2012, 01:02AM IST
दैनिक भास्कर के एंटी टोबेको मिशन से जिलेभर में नशामुक्ति को लेकर एक नई अलख जगी है। हर ओर नशामुक्ति के नारे गूंज रहे हैं तो जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति की सीख भी दी जा रही है। जो लोग नशा नहीं करते हैं, वे भविष्य में भी नशा नहीं करने तथा दूसरों को भी नशा छुड़ाने का संकल्प दे रहे हैं। तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब, अफीम, गांजा की लत इंसान की जिंदगी को तबाह कर देती है। मनुष्य जीवन ईश्वर का वरदान है। उसे नशीले पदार्थों के सेवन से बर्बाद करने से बचाना चाहिए।
आप भी आएं आगे
दैनिक भास्कर के एंटी टोबेको मिशन को पाठकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। पाठक एसएमएस व फोन पर अपनी भावनाएं हमें बता रहे हैं तथा इस पहल को वर्तमान की पहली जरूरत बता रहे हैं। अभियान के तहत प्रकाशित इस स्टोरी के संबंध में अपनी राय व स्लोगन हमें मोबाइल नं. 9672988898 पर एसएमएस के जरिए अवश्य दें। चुनिंदा स्लोगन को हम नाम के साथ प्रकाशित करेंगे।
हम भी हैं भास्कर के साथ
॥बीड़ी, सिगरेट पीना शौक है, लेकिन इसका अंतिम चरण मौत है। आज के युवा गुटखा, सिगरेट, तंबाकू की गिरफ्त में जा रहे हैं। इससे वे खुद का नुकसान तो कर ही रहे हैं। इसके साथ ही अपने परिवार व देश को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। दैनिक भास्कर का एंटी टोबेको मिशन काबिले तारीफ है। इससे लोगों में जागरूकता आई और कई लोग तंबाकू सेवन को छोड़ रहे हैं। ञ्जञ्ज
-दीपेश गोयल, सिरोही
॥तंबाकू सेवन से जवानी में बेटे को कंधा देने की नौबत आए। ऐसे मां-बाप पर क्या गुजरती होगी, यही सोच कर गुटखा, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, शराब का सेवन छोड़ देना चाहिए। इस जहर को युवा पीढ़ी की रगों में दौडऩे से रोकने के लिए इसकी शुरुआत अपने घर, परिवार व समाज से करनी होगी। भास्कर का यह अभियान सराहनीय है। सामाजिक बुराई को खत्म करने में भास्कर की अहम भूमिका है।ञ्जञ्ज
-दिलीपसिंह चौहान, पिंडवाड़ा
॥भास्कर के नशामुक्ति अभियान में प्रभावित होकर लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिला रहा हूं। नशे से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान होता है। युवा पीढ़ी को इससे सबक लेने की जरूरत है। भास्कर का नशामुक्ति का यह अभियान भी समाज में नई जागृति लाएगा। लोगों को चाहिए कि वे इस अभियान के साथ मिलकर खुद भी नशा छोड़ें तथा और लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करें। ञ्जञ्ज
-नरेंद्र विश्नोई, सिरोही
पाठकों के चुनिंदा संदेश
॥इस कदर नशे ने हमें लूटा है, पैसे तक ने हमारा साथ छोड़ा है। बहुत ही बेदर्द है ये सिगरेट, इसे हाथों से लगाया और इसी ने हॉस्पिटल ले जाकर छोड़ा है। ञ्जञ्ज
-तस्लिम, रामपुर
॥दैनिक भास्कर इतना कुछ कर रहा है सिर्फ हमारे लिए ताकि कोई भी तंबाकू के सेवन से बीमारियों की चपेट में न आए। इस मुहिम के बाद मैं कसम खाता हूं कि जिंदगी में कभी भी तंबाकू सेवन नहीं करूंगा। ञ्जञ्ज
-बिलाल मेहर, मंडार
॥दूर की जिंदगी जीने के लिए एंटी टोबेको मिशन में आना होगा। कैंसर जैसी बीमारी से एक दिन छुटकारा पाना होगा। ये राज हर आम हो बताना होगा। जिंदगी को दैनिक भास्कर से ही जानना होगा। ञ्जञ्ज
-निर्मला मोहरेशा, सरूपगंज
॥अरे दोस्तों आप गुटखा खा रहे हो क्या। आपको पता है कि ये आपकी जिंदगी खा रहा है। ञ्जञ्ज
-राजेंद्र मेघवाल, बडग़ांव
॥जिस तरह तंबाकू के पैकेट पर लिखा होता है कि इसके सेवन से कैंसर हो सकता है। इसके बावजूद लोग अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। इसे पढ़कर भी जागरूकता आ सकती है।ञ्जञ्ज
-राहुल गर्ग, पालड़ी एम
॥नशा है मौत का सामान, मत खाओ गुटखा, मत पीओ बीड़ी व सिगरेट। भास्कर के नशामुक्ति की यही बात ही सिगरेट। ञ्जञ्ज
-वसीम शेख, मंडार
॥नशे से होती है हर जगह हार। नशा ही है नाश का द्वार।ञ्जञ्ज
-जितेंद्र रावल, सिंदरथ





