विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Pali >> सूचना देकर उठाएं फ्री यात्रा का लाभ

सूचना देकर उठाएं फ्री यात्रा का लाभ

Matrix News | Apr 20, 2012, 01:04AM IST
 
 

रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान यदि कोई परिचालक टिकट नहीं देता है तो टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत, शिकायत सही होने पर मिलेगा मुफ्त यात्रा का कूपन
भास्कर न्यूज त्न पाली
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से शुरू की गई 'निगम मित्रÓ योजना में यात्रियों की ओर से रुचि नहीं लेने पर रोडवेज के आला अधिकारियों ने सभी मुख्य प्रबंधकों को योजना का प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि रोडवेज के घाटे को कम करने तथा पैसे लेकर टिकट नहीं देने वाले परिचालकों पर लगाम कसने के उद्देश्य से रोडवेज ने कुछ माह पूर्व 'निगम मित्रÓ योजना शुरू की थी, मगर इस योजना का उचित प्रचार प्रसार नहीं होने से रोडवेज को इसके अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं। अब रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने इस योजना के प्रचार के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर बैनर व होर्डिंग्स लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रबंध निदेशक ने सभी आगार प्रबंधकों को रोडवेज बस स्टैंड पर लाउड स्पीकर के माध्यम से भी यात्रियों को इस योजना की जानकारी देने को कहा है।
यह है योजना
राजस्थान रोडवेज की इस योजना के तहत टोल फ्री नंबर शुरू किए गए हैं। इस टोल फ्री नंबरों पर कोई भी यात्री निशुल्क शिकायत कर सकता है। शिकायत सही पाए जाने पर रोडवेज की ओर से सूचना देने वाले को प्रोत्साहन स्वरूप निशुल्क यात्रा का कूपन जारी किया जाता है, जिसका उपयोग वह रोडवेज में यात्रा के दौरान कर सकता है।
आप भी उठाएं फायदा
निगम मित्र योजना के तहत यात्रा के दौरान बिना टिकट की सूचना कोई भी यात्री रोडवेज के टोल फ्री नंबर 18002000103 पर दे सकता है। इसके अलावा रोडवेज बसों में लिखे रोडवेज के अधिकारियों तथा डिपो मैनेजर के मोबाइल नंबरों पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है। सूचना सही पाए जाने पर भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
गोपनीय रख सकते हैं नाम
यदि सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो अपना नाम गोपनीय भी रखवा सकता है। उसे सूचना देने के दौरान टोल फ्री नंबर पर बात कर कहना होगा कि वे उसका नाम सार्वजनिक नहीं करे।
यह मिलता है फायदा
> साल में एक बार शिकायत करने पर 200 किलोमीटर तक रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा का लाभ।
> साल में 5 बार सूचना देने पर एक सप्ताह तक राज्य की सीमा में कहीं पर भी यात्रा का लाभ।
> 10 बार सूचना देने पर 15 दिन तक साधारण व एक्सप्रेस बसों में 1 सह यात्री के साथ फ्री यात्रा का लाभ।
> 15 बार या अधिक सूचना देने पर रोडवेज के स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही एक वर्ष तक रोडवेज की सभी बसों में 50 प्रतिशत यात्री किराए में छूट का लाभ दिया जाएगा।
॥योजना के संबंध में पत्र में मिला है, जिसमें निगम मित्र योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत बस स्टैंड पर बैनर व होर्डिंग्स लगाकर यात्रियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
-जवाहर बोराना, चीफ मैनेजर, पाली डिपो।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment