सांवलियाजी का मासिक मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन राजभोग आरती के बाद मंदिर मंडल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्र लोढ़ा की उपस्थिति में भंडार खोला गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में गणना शुरू हुई। गणना में पंचायत समिति सदस्य ममतेश शर्मा, मनोहर सोनी, श्रीलाल कुलमी, शोभालाल गाडरी, भंवरदास, एईएन डीसी व्यास, प्रशासनिक अधिकारी भगवानलाल चतुर्वेदी, नंदकिशोर टेलर, एसबीबीजे शाखा प्रबंधक आरएल संचेती सहित विविध अधिकारी मौजूद थे। मंदिर में गंगाजल से स्नान कराकर विशेष शृंगार किया गया। अमावस्या को ब्रह्मभोज एवं रात्रि में भजन संध्या होगी।