राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Rajasthan >> Bikaner >> शिवालयों में दिनभर हुए अभिषेक सावन के अंतिम सोमवार को शिव मन्दिरों में रही भीड़
शिवालयों में दिनभर हुए अभिषेक
सावन के अंतिम सोमवार को शिव मन्दिरों में रही भीड़
Matrix News
| Jul 31, 2012, 03:51AM IST
सावन के चौथे सोमवार को सोमप्रदोष के अवसर पर ग्रामीण अंचल के शिवालयों में शिवलिंगों की विशेष सजावट की गई। दिनभर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पूजा अर्चना व अभिषेक का दौर चलता रहा।श्रद्धालुओं ने ने बेलपत्र, पुष्प, दूध, दही आदि से अभिषेक किया। इस अवसर पर हवन के आयोजन भी हुए। नोखा के बाबा छोटू नाथ सत्संग भवन में 108 पार्थिव शिवलिंग स्थापना एवं पूजन, महारूद्राभिषेक एवं सहस्रार्चन किया गया। पदमाराम कुलरिया, हनुमान मल पाणेचा, भंवरलाल राजपुरोहित, प्रहलाद मोहता आदि ने महारुद्राभिषेक किया। तिरुपति नगर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, तहसील स्थित अंकेश्वर महादेव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर, बागड़ी शिव मंदिर, गंगा गोशाला स्थित पशुपतिनाथ मंदिर, लखारा शिव मंदिर, भूतनाथ मंदिर में शिव भक्तो की चहल पहल रही। अग्रवाल सेवा समिति बीक ानेर के तत्वावधान में लालमदेसर के विश्वभर महादेव मंदिर, हिम्मटसर, मोमासर, देशनोक, पलाना, दियातरा, श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास में दादोजी मंदिर, कोलायत के रत्नेश्वर, भूतेश्वर, विजय महादेव, धूणी नाथ महादेव मंदिर, खाजूवाला के शिव मंदिर में दिनभर पूजा अर्चना व अभिषेक का दौर चलता रहा। नापासर के महर्षि दधीचि चौक में सावन के अंतिम सोमवार को बारिश की कामना को लेकर दुग्धाभिषेक किया गया।








