विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Bikaner >> छात्राओं ने एमजीएस विवि में मचाया हंगामा

छात्राओं ने एमजीएस विवि में मचाया हंगामा

Matrix News | Aug 08, 2012, 01:16AM IST
 
 

बीकानेर -!- एमएस कॉलेज में सीटें बढ़ाने और रीवेल्युएशन के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर एनएसयूआई की छात्राओं ने मंगलवार को विवि में जमकर हंगामा किया। एकजुट होकर छात्राएं पहले कुलपति प्रो.जी.आर.जाखड़ से मिलने पहुंची। छात्राओं ने सीटें बढ़ाने की मांग की मगर यहां मामला कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय से जुड़ा होने के कारण कुलपति ने उनका ज्ञापन जयपुर भिजवाने की बात कही। छात्राएं यहां से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंची। छात्राओं ने रीवेल्यूएशन परिणाम घोषित करने की मांग की मगर वहां एक गेट पर ताला लगा होने से छात्राएं आक्रोशित हो गई और जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने गेट और उसका तोडऩे की कोशिश की मगर वहां मौजूद लोगों की समझाइश पर मान गई। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्रा सुमन गोदारा का कहना है कि विवि समय पर परिणाम घोषित नहीं कर रहा है इस कारण छात्राओं को परेशानी हो रही है। छात्राओं ने कहा कि समय रहते परिणाम घोषित नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगी। बाद में पुलिस एमएस कॉलेज भी पहुंची और प्राचार्य से बात की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment