राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
धर्म निरपेक्ष थे बीकानेर महाराजा
Matrix News | Aug 08, 2012, 01:16AM IST
इस अवसर पर बोलते हुए महाराजा गंगासिंह ने इस बात पर अपनी चिंता व्यक्त की थी कि नई पीढ़ी के लोगों में धर्म के प्रति आदर का भाव व्यक्त नहीं करने और बड़ों का सम्मान नहीं करने का फैशन-सा चल पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर रा'य के शासक के लिए यह देखना निहायत ही जरूरी है कि उसके रा'य में सभी धर्मों को मानने वालों के प्रति समानता का और निष्पक्षता-पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है या नहीं? सभी धर्मों को रा'य के कानून द्वारा समान रूप से संरक्षित किया जा रहा है या नहीं? उन्होंने कहा था कि बीकानेर रा'य का इतिहास इस बात का साक्षी रहा है कि यहां पर सदैव ही धार्मिक सहनशीलता का माहौल विद्यमान रहा है और हिंदू-मुसलमान यहां पर हमेशा से ही बहुत ही सद्भावना पूर्वक साथ-साथ रहते आए हैं। महाराजा ने यह भी कहा था कि हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि रा'य में जहां सभी धर्मावलंबियों को अपने-अपने धर्म पालन की पूर्ण स्वतंत्रता समान रूप से प्राप्त हो वहीं पर हमें इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि रा'य के धार्मिक सद्भावना को बिगाडऩे वाली खतरनाक गतिविधियां पनपने नहीं पाएं और ऐसे प्रयासों को बुनियादी स्तर पर ही अंकुशित और नियंत्रित कर लिया जाए। ((लगातार))






