विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Alwar >> एसीबी ने किया पोस्टमैन को गिरफ्तार

एसीबी ने किया पोस्टमैन को गिरफ्तार

Matrix News | Jul 31, 2012, 03:58AM IST
 
 

खेड़ली। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते एक पोस्टमैन को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के इंस्पेक्टर बृजलाल सिंह ने बताया कि पोस्टमैन के खिलाफ सौंखर गांव के रोजगार सहायक रविकुमार ने शिकायत की थी। शिकायत में रोजगार सहायक ने बताया कि सौंखर पोस्ट आफिस में कार्यरत पोस्टमैन गिरीश कुमार गांव के नरेगा मजदूरों की भुगतान सूची जारी करने के लिए एक हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। जिसमें से पांच सौ रुपए एडवांस दिए जा चुके हैं। ब्यूरो अधिकारियों के निर्देश पर रोजगार सहायक ने पोस्टमैन को शेष पांच सौ रुपए लेने के लिए खेड़ली रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। वहां पहुंचकर जैसे ही रोजगार सहायक ने रिश्वत के पांच सौ रुपए दिए ब्यूरो अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। टीम में हैडकांस्टेबल बनवारी लाल, मनोहर लाल, हरिओम, बस्तिराम, राजेन्द्र कुमार शामिल थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment