विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Bikaner >> गजनेर में लगाना शुरू हुआ पीर जेठा भुट्टा का मेला

गजनेर में लगाना शुरू हुआ
पीर जेठा भुट्टा का मेला

Matrix News | Aug 11, 2012, 03:05AM IST
 
 

बीकानेर नरेश महाराजा गंगासिंह ने अपने रा'य में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए न केवल सकारात्मक सोच रखी वरन इस निमित्त समय-समय पर कतिपय ऐसे कार्य भी किए जो इस दृष्टि से न केवल एक नजीर बने वरन आज भी एक अ'छी परंपरा के रूप में अस्तित्वमान दृष्टिगोचर होते हैं। गजनेर में जेठा भुट्टा पीर के मेले की शुरुआत को तद्विषयक एक उदाहरण के रूप में उद्धृत किया जा सकता है। बहुत कम लोग इस स'चाई और ऐतिहासिक तथ्य से वाकिफ हैं कि प्रति वर्ष आसोज बदी आठ को बड़े उल्लास और उमंग से गजनेर से समायोजित होने वाला जेठा भुट्टा पीर का मेला, बीकानेर नरेश महाराजा गंगासिंह के द्वारा ही शुरु कराया गया था, जहां न केवल मुस्लिम वरन अन्य धर्म व संप्रदायों को मानने वाले लोग भी पहुंचते हैं और दरगाह की पवित्र जियारत करते हैं।
इस विषय में जो उल्लेख देखने को मिलते हैं तद्विषयक चर्चा भी यहां पर अपनी विशेष प्रासंगिकता रखती है। हमें यह ज्ञात होता है कि अपने गजनेर ठहराव के दौरान महाराजा गंगासिंह ने अनेक बार रात्रि के समय गजनेर झील के सन्निकट एक चिराग की रोशनी को रोशन होते देखा जो देर रात तक रोशन दिखाई देती थी। महाराजा ने इस विषय में जांच पड़ताल कराई तो उन्हें गजनेर के पुराने बाशिंदों से इस तथ्य की जानकारी मिली कि बहुत समय से वहा पर एक पीर की मजार है जो पीर जेठा भुट्टा के नाम से जाने जाते रहे हैं।
इस संबंध में पूरी तरह आश्वस्त हो जाने के उपरांत महाराजा ने उस मजार का जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने जेठा भुट्टा पीर की कब्र पर 5972 रुपए की लागत से एक गुंबद का निर्माण भी कराया। उल्लेखनीय है कि महाराजा ने यह सारा खर्च अपने निज प्रीविपर्स से ही किया। उन्होंने इस एक दरगाह का स्वरूप प्रदान कर यहां पर प्रतिवर्ष एक मेला लगाना भी शुरू किया। बीकानेर से तीर्थयात्री अधिक से अधिक तादाद में इस मेले में शरीक होने के लिए गजनेर पहुंचे एतदर्थ उन्होंने मेले में पहुंचने वाले प्रत्येक ऊंट-गाड़े को पांच रुपए और प्रत्येक ऊंट सवार को एक रुपया प्रदान किए जाने की शुरुआत भी की। ((लगातार))
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment