विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Shriganganagar >> आज होगी अवमानना नोटिस पर सुनवाई

आज होगी अवमानना नोटिस पर सुनवाई

Matrix News | Jul 31, 2012, 03:54AM IST
 
 

नगर संवाददाता-!-श्रीगंगानगर.
ए माइनर को अतिक्रमणमुक्त नहीं करने पर हाईकोर्ट की ओर से जिला प्रशासन को दिए गए अवमानना नोटिस का मंगलवार को जवाब पेश किया जाएगा। इस नोटिस के बाद प्रशासन ने पिछले सोमवार से ए माइनर के दोनों किनारों को 30-30 फीट अतिक्रमण मुक्त करने के लिए छह दिन तक अभियान चलाया था। इसमें कुछ धर्मस्थलों को छोड़कर शेष सभी अतिक्रमण हटा दिए गए हैं। धर्मस्थलों से अतिक्रमण हटाने का काम सेवादार कर रहे हैं। ए माइनर किनारे सड़क निर्माण भी शुरू कर दिया गया है।
हाईकोर्ट की फटकार के बाद ए माइनर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन का आधा हिस्सा प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कर दिया है। भूखंड मालिक अतिक्रमणों का मलबा हटाने में लगे हैं। लोगों ने 30 फीट के बाद नई दीवारें बनानी शुरू कर दी हैं। शेष पेज १२
प्रशासन ने ए माइनर किनारे 30 फीट एरिया में सिंचाई विभाग के कार्यालय तथा क्वार्टर, वन विभाग का कार्यालय, विधायक परिवार के मैरिज पैलेस तथा पूर्व सांसद के मकान सहित अनेक बहुमंजिला भवन के अतिक्रमण हटाए हैं। अब प्रशासन ए माइनर प्रकरण में मंगलवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगा। देखना यह है कि हाईकोर्ट 30 फीट अतिक्रमण हटाने पर सहमति जताता है या सिंचाई विभाग की सारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए दोबारा अवमानना का नोटिस देता है। वहीं, नहर किनारे अब तक हटाए गए अतिक्रमणों का मलबा हटाने के लिए समयसीमा मंगलवार को तय कर दी जाएगी। इस अवधि तक मलबा नहीं हटाया गया तो सिंचाई विभाग मलबा अपने कब्जे में लेकर नीलामी कराएगा। अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर प्रशासन होर्डिंग्स लगवाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment