विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Rajya vishesh >> 6 Industrial Node In The State Will Develop

राज्य में 6 औद्योगिक नोड विकसित होंगे

Bhaskar News | Jul 23, 2012, 03:11AM IST
 
 

जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत अकेले राजस्थान में छह औद्योगिक नोड विकसित होंगे। इसके बाद दिल्ली से मुंबई तक औद्योगिकीकरण को खूब बढ़ावा मिलेगा और पूरे क्षेत्र का नक्शा बदलेगा।

गहलोत ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद कहा कि दिल्ली-मुंबई औद्योगिक फ्रंट कॉरिडोर से प्रदेश में निवेश एवं विनियोजन के नए आयाम खुलेंगे। इस कॉरिडोर में राजस्थान का 40 प्रतिशत हिस्सा आने से प्रदेश को बहुत अधिक फायदा होगा। उन्होंने बताया कि नीमराणा, भिवाड़ी टपूकड़ा नोड का काम बहुत आगे निकल गया है। वहां कंसलटेंट भी नियुक्त कर दिया है।

इसी प्रकार पाली-मारवाड़ व जोधपुर नोड के लिए भी जल्द ही कंसलटेंट नियुक्त होंगे। उन्होंने भिवाड़ी में एम.पी. लेड स्कीम के अंतर्गत ’स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर’ और निशक्तजन बच्चों के लिए ’कम्प्यूटर्स लर्निग सेंटर’ लगाने का निर्णय लेने के लिए भी केंद्र का आभार जताया और कहा कि दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के अस्तित्व में आने के साथ-साथ इन संस्थानों से भी प्रशिक्षित नौजवान मिलने लगेंगे जो कि देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे।

भिवाड़ी में दक्षता विकास संस्थान बनेगा :

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक नगर भिवाड़ी में ‘दक्षता विकास संस्थान’ की स्थापना करने की घोषणा करते हुए बताया कि इसके लिए पांच करोड़ रुपए मंजूर कर दिए गए। इसका निर्माण राजस्थान औद्योगिक निवेश निगम की ओर से किया जाएगा और रीको एवं सी.आई.आई. मिलकर इसका संचालन करेंगे। भिवाड़ी में ही विकलांग बच्चों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग देने के लिए एक संस्थान भी बनाया जाएगा।

ग्वारगम में छूट का फायदा जोधपुर को मिलेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्वारगम का सर्वाधिक उत्पादन जोधपुर में होता है और इसके निर्यात के लिए केंद्र द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन सहायता का फायदा भी जोधपुर के उद्योगों को मिलेगा, जिसके लिए वे बराबर मांग कर रहे हैं।

गहलोत ने प्रदेश की तीन कपड़ा मिलों उदयपुर, विजयनगर और ब्यावर के आधुनिकीकरण के संबंध में दिए गए सुझावों को स्वीकार करने के लिए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उदयपुर की टेक्सटाइल्स मिल के बारे में निर्णय लेने के बाद अब विजयनगर एवं ब्यावर की कपड़ा मिलों के संबंध में भी उचित निर्णय लेने का भरोसा देने पर उन्हें खुशी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment