विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Shriganganagar >> कई इलाकों में गुल रही बिजली

कई इलाकों में गुल रही बिजली

Matrix News | Aug 08, 2012, 03:07AM IST
 
 

श्रीगंगानगर-!-विद्युत निगम की ओर से मंगलवार को सुबह निर्धारित कटौती से पहले पुरानी आबादी क्षेत्र के कुछ इलाकों में 5 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद सुबह 7 बजे कुछ समय आने के बाद फिर बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे आमजन परेशान रहा। वहीं दोपहर 12 से 1:30 बजे तक बिजली आने के बाद पुरानी आबादी के अलावा अग्रसेननगर में भी शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से बिजली उपकरण के मिस्त्रियों का धंधा चौपट रहा। दोपहर में कूलर, पंखों के बंद रहने से लोगों ने घरों के बरामदे व खुले छायादार स्थानों पर बैठकर समय व्यतीत किया। बिजली नहीं रहने से पेयजल सप्लाई भी बाधित रही। इससे लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी। इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन सिटी केके कस्वां ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने व मौसम खुशनुमा होने के कारण मंगलवार सुबह निर्धारित कटौती के अलावा अन्य किसी भी समय बिजली कटौती नहीं की गई। कई इलाकों में निर्धारित समय के अलावा बिजली गुल होने के मामले में उन्होंने बताया कि संबंधित इलाके में शायद खंभे से या ट्रांसफार्मर में कोई समस्या के कारण बिजली गुल हुई होगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment