विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Shriganganagar >> जुआ खेलते 11 जने गिरफ्तार

जुआ खेलते 11 जने गिरफ्तार

Matrix News | Aug 11, 2012, 03:07AM IST
 
 

श्रीगंगानगर-!-हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के विभिन्न एरिया में जुआ खेल रहे 11 जनों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 2400 रुपए बरामद किए। सूत्रों के अनुसार हिंदूमलकोट पुलिस ने दोपहर तीन बजे गांव से निकड़ा, मनोज व कन्हैया को गिरफ्तार किया। इन युवकों से 470 रुपए बरामद हुए। शाम साढ़े चार बजे सुरेशकुमार, छिंद्रपाल, राजेशकुमार को 510 रुपए सहित जुआ खेलते हुए पकड़ा। शाम सात बजे लिंक नहर की पटडी के पास जुआ खेल रहे मिलखराज, अमरचंद व सदनलाल को पकड़कर 800 रुपए बरामद किए। वहीं शाम को पुलिस को सूचना मिली की खाटलबाना में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो वहां से लालाराम, प्रीतराम व परसाराम को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 600 रुपए मिले। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 11 आरोपियों के कब्जे से करीब 2380 रुपए व ताश बरामद कर मामला दर्ज किया है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment