जैसे ही पहनाया सात पदक, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा माहौल
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 08:34(10/02/12)
अजमेर। गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर की कुमारी निधि अग्रवाल को जब सात पदक गले में पहनाए गए तो अजमेर का जवाहर रंगमंच करीब पांच मिनट तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मौका था राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वर्ष 2011 के दीक्षांत समारोह का। बोर्ड ने दसवीं, बारहवीं, प्रवेशिका आदि विभिन्न परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेरिट में स्थान हासिल करने वाले दो सौ से अधिक परीक्षार्थियों को समारोह में पुरस्कृत करने के लिए बुलाया था।
समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आना था लेकिन वे नहीं आए। उनके प्रतिनिधि के तौर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह थे। इस अवसर पर छात्रा निधि अग्रवाल को पुरस्कृत करते ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। पास खड़े हैं शिक्षा मंत्री बृजकिशोर शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर व राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल।