विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> Baba Took A Child And Another Out Of View To Watch

एक बच्चे को बाबा ले गया तो दूसरा टीवी देखते-देखते हुआ आंखों से ओझल

Bhaskar News | Aug 05, 2012, 00:04AM IST
 
 

अजमेर.दरगाह क्षेत्र से शनिवार को दो बच्चे गायब होने से सनसनी फैल गई। पहली वारदात सोलहखंभा के निकट एक संदिग्ध बाबा नागपुर निवासी जायरीन परिवार के दो साल के मासूम को लेकर चंपत हो गया। दूसरी घटना कमानी गेट के पास हुई। यहां कानपुर निवासी 7 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया। दोनों बच्चों के गायब होने की सूचना पर एसपी ने जिलेभर में नाकाबंदी भी कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। देशभर की पुलिस को बच्चों के हुलिए के बारे में जानकारी दे दी है।

पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र स्थित नागपुर के ताजगंज निवासी नफीसा पत्नी शमीम का 2 साल का बेटा समीर और यूपी स्थित कानपुर के सीतामऊ निवासी अनिता पत्नी छन्ना का 7 वर्षीय पुत्र सुमित के दरगाह क्षेत्र से गायब होने की जानकारी मिली है। पीड़िता नफीसा के अनुसार वह 3 दिन पहले पति से झगड़ा होने पर बच्चे के साथ अजमेर आ गई थी। रेलवे स्टेशन पर एक बाबा मिला।

बाबा ने कहा, दरगाह जाना हो तो साथ में चलते हैं। मुझे रास्ता मालूम है। दोनों दो दिनों तक रामप्रसाद घाट पर रहे। बाबा नफीसा व उसके बच्चे को लेकर दरगाह बाजार होते हुए सोलहखंभा पहुंचा। यहां बाबा ने नफीसा को खाने के कूपन देते हुए कहा कि मेरा रोजा है तुम इस कूपन से सामने वाली होटल से खाना लेकर खा लो। इस पर नफीसा बच्चे को बाबा के पास छोड़कर खाना लेने चली गई। कुछ ही देर में बाबा बच्चे को लेकर वहां से लापता हो गया।

दूसरी पीड़िता अनिता ने बताया कि उसका पति रोजाना शराब पीकर मारपीट करता है। इस कारण वह अपने 7 वर्षीय पुत्र सुमित के साथ घर छोड़कर सप्ताहभर पूर्व यहां आई थी। बच्चे को लेकर दरगाह क्षेत्र में भीख मांगकर गुजारा करने लगी। कमानी गेट के पास एक दुकान पर टीवी चल रहा था। सुमित वहां खड़े होकर टीवी देखने लगा। कुछ देर में अचानक नजरों से ओझल हो गया।

आसपास के क्षेत्र में उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। बच्चे के लापता होने के बाद उसकी मां अनिता बिलखते कह रही थी कि कहां चला गया मेरा सुमित? पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

‘दरगाह क्षेत्र से बाबा द्वारा बच्चे को उठाकर ले जाने की सूचना मिलते ही जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। हुलिए के आधार पर बाबा की तलाश की जा रही है। पुलिस को एक अन्य बच्चा लापता होने की भी जानकारी मिली है। तहकीकात जारी है।’

राजेश मीणा, एसपी
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment