विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Rajya vishesh >> Ban On Gutkha In The Country: Gehlot

गुटखा पर पूरे देश में लगे पाबंदी: गहलोत

Bhaskar News | Jul 24, 2012, 05:11AM IST
 
 

जयपुर.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे देश में गुटखा पर पाबंदी लगाने की मांग उठाई है। गहलोत ने यहां सोमवार को सचिवालय कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि गुटखा पर पूरे देश में पाबंदी लगे तभी इस पर प्रतिबंध कारगर साबित होगा। देशभर में पाबंदी लगाने के लिए प्रधानमंत्री को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा।

मैंने चंडीगढ़ में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी यह मांग उठाई थी। जब तक पूरे देश में गुटखे पर पाबंदी नहीं लगेगी तब तक हमारे यहां पाबंदी का असर नहीं होगा। लोग चोरी छिपे दूसरे राज्यों से लाकर यहां बेचेंगे। इस काम में जनता को भी आगे आना होगा।

हम गुटखा छोड़ेंगे तभी प्रदेशभर में जाएगा संदेश

मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि सचिवालय में कोई कर्मचारी गुटखा नहीं खाए। इससे पूरे प्रदेश में एक संदेश जाएगा। गुटखा से आज कितने लोग कैंसर का शिकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से हाथ उठाकर गुटखा छोड़ने का संकल्प लेने को कहा। इस पर कुछ ही लोगों ने हाथ खड़े किए, मुख्यमंत्री ने इसका कारण पूछा तो कर्मचारियों ने कहा कि बाकी लोग गुटखा खाते ही नहीं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment