राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बुझ गया घर का चिराग, दो हुए घायल
नगर संवाददाता
| Jan 07, 2013, 08:03AM IST

उदयपुर. जावर माइंस थाना क्षेत्र में रविवार को केवड़े की नाल के पास बाइक भिड़ंत में एक छात्र की मौत हो गई तथा उसके भाई सहित दो जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सेमारी (सराड़ा) निवासी गौरव (20) पुत्र लक्ष्मी लाल खटीक अपने भाई विशाल (22) के साथ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए उदयपुर आ रहा था।जल्दी पहुंचने के लिए उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।डाया बांध के पास सामने से आ रहे पीपली बी (परसाद) निवासी देवीलाल मीणा (38) को देखकर गौरव बाइक से नियंत्रण खो बैठा। दोनों मोटरसाइकिलें भिड़ गईं। सिर में गंभीर चोट के कारण गौरव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।विशाल और देवीलाल भी घायल हो गए।
हिरणमगरी में थे दोनों भाइयों के सेंटर : परीक्षा देने के लिए गौरव को सेक्टर-4 के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और विशाल को सेक्टर-11 स्थित जवाहर जैन स्कूल केंद्र पर आना था। समय से पहुंचने के लिए दोनों भाई घर से बाइक पर रवाना हुए थे।
मां-मौसी रोते-रोते बेहोश हुए
अस्पताल पहुंचे परिजनों की हालत बेटों की स्थिति देख खराब हो गई। बेटे के जीवन की दुआ मांग रही मां और मौसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सदमे के कारण अस्पताल के बाहर मौसी बेहोश हो गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों भाइयों के पिता की रुलाई भी रोके नहीं रुक रही थी।








