विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> Building Approvals Earned A Half Million

भवन निर्माण मंजूरी से कमाए ढाई लाख

Bhaskar News | Dec 12, 2012, 06:34AM IST
 
 

 

अजमेर.प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर निगम में आयोजित शिविर में मंगलवार को वार्ड संख्या 31 से 35 के नागरिकों की समस्याओं का निवारण किया गया। शिविर में इन वार्डों में 6 भवन निर्माण प्रकरणों में स्वीकृति दी गई, लीज और अन्य करों से 2 लाख 60 हजार रुपए का राजस्व भी निगम ने अर्जित किया। 

 

शिविर में यूआईटी से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करने में अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिविर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर आ रही परेशानियों को लेकर भी लोगों ने निगम प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन मामला जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र का होने के कारण निगम अधिकारी शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पाए।


महापौर कमल बाकोलिया ने बताया कि लीज राशि करीब 2 लाख 10 हजार रुपए अर्जित किए गए। भवन निर्माण शुल्क 36 हजार 780 रुपए, नगरीय विकास शुल्क 18 हजार रुपए अर्जित किए गए। विवाह पंजीयन के 34 प्रमाण पत्र जारी किए गए। जन्म के 112 और मृत्यु के 31 प्रमाण पत्र जारी किए गए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि भवन निर्माण अनुमति के 6 प्रकरण आवासीय श्रेणी के स्वीकृत किए गए हैं।

 

1 लीज पट्टा, 1 नामांतरण अनुमति, 1 हस्तांतरण अनुमति जारी की गई। शिविर प्रभारी सतीश बारूपाल ने बताया कि 13 दिसंबर को वार्ड संख्या 36 से 40 तक के लोगों की समस्याओं के लिए शिविर नगर निगम परिसर में आयोजित होगा।


ये तो सिर्फ रुटीन वर्क है...


नगर निगम के उप महापौर अजीत सिंह राठौड़ ने कहा है कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में आम जन की समस्याओं का निराकरण त्वरित नहीं हो पा रहा है।

 

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना, लीज और अन्य कर राशि जमा करना निगम का रूटीन वर्क है। जबकि शहर में नियमन के लंबित मामलों का निस्तारण शिविर में एंपावर्ड कमेटी द्वारा किया जाना था, लेकिन कमेटी की बैठक कब होती है और उसमें क्या निर्णय किए जा रहे हैं, यह सूचना सार्वजनिक नहीं हो पा रही है।

 

नगर पालिका अधिनियम की 22 धाराओं में राज्य सरकार ने रियायत आमजन को दी है, उसका लाभ एम्पावर्ड कमेटी की बैठक के अभाव में नहीं मिल पा रहा है। शिविर में वार्ड संख्या 35 के पार्षद मनोज मिश्रा ने कई समस्याओं को लेकर प्रशासन को शिकायत पत्र दिए। अतिक्रमण, एस्केप चैनल में चैम्बर मरम्मत के दौरान पानी रोके जाने से बीमारी फैलने की आशंका और अन्य समस्याओं की तरफ प्रशासन का ध्यान दिलाया गया है।


आधार कार्ड को लेकर हंगामा


शिविर में मंगलवार को करीब दो दर्जन महिलाओं ने सीईओ विनीता श्रीवास्तव से शिकायत की कि मुख्य डाकघर में बनाए जा रहे आधार कार्ड के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं को प्रशासन से शिकायत करने को कहा गया।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment