राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रैफरी ने बताया प्रवीण को मेंटली अनफिट
Matrix News
| Feb 08, 2013, 06:58AM IST
तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार मैच के दौरान विरोधी बल्लेबाज और अंपायर के खिलाफ अभद्र भाषा काम में लेने के बाद विवादों में घिर गए हैं। चार फरवरी को भिलाई में खेले गए कॉर्पोरेट ट्रॉफी मैच के दौरान ओएनजीसी के प्रवीण अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए। प्रवीण ने पारी के 49वें ओवर में इनकम टैक्स के बल्लेबाज अजितेश अरगल को ऐसे शब्द कह दिए, जिन्हें खेल भावना को शर्मसार करने के सिवाय और कुछ नहीं कहा जा सकता। प्रवीण की परेशानी उस समय बढ़ गई, जब मैच रैफरी धनंजय सिंह ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें मेंटली अनफिट करार दे दिया।
यह लिखा है रिपोर्ट में
बीसीसीआई के मैच रैफरी धनंजय ने रिपोर्ट में लिखा है कि प्रवीण छोटी सी बात पर भड़क जाते हैं और अभद्र भाषा काम में लेने लगते हैं। वे न केवल विरोधी टीम के खिलाडिय़ों से झगड़ते हैं, बल्कि अंपायरों व अपने साथी खिलाडिय़ों को भी नहीं बख्शते। साथी खिलाड़ी भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। मेरे हिसाब से वे क्रिकेट खेलने लायक मानसिक स्थिति में नहीं हैं।
क्रिकेटर के भाई ने कहा-डॉक्टर नहीं हैं मैच रैफरी
प्रवीण ने पूरे मामले में खुद का बचाव करते हुए कहा है कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। उधर उनके भाई विनय ने मैच रैफरी की आलोचना करते हुए कहा कि वे डॉक्टर की तरह रिपोर्ट कैसे दे सकते हैं? उप्र के क्रिकेट जगत ने भी इस रिपोर्ट को गलत बताया है।
गेंद अब बोर्ड के पाले में
धनंजय ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। अब देखना है कि बोर्ड प्रवीण को सजा देता है या फिर मैच रैफरी की इस टिप्पणी को गलत ठहराता है।






