राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
महंगी कार में एमपी से करते थे डोडा-चूरा की तस्करी
Matrix News | Jan 28, 2013, 06:42AM IST
नाकाबंदी तोड़कर पुलिस को दस किलोमीटर तक छकाने के बाद गिरफ्त में आए तस्कर लंबे समय से डोडा-पोस्त की तस्करी कर रहे थे। इन्होंने अपनी कार में डोडा-पोस्त छिपाने के लिए अंदरूनी जगह बना रखी थी। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर सौंप दिया है।
थानाप्रभारी प्रदीप कुमार हापावत ने बताया कि जोधपुर के धामोलों की ढाणी व डांगियों का वास निवासी शंकर ((27)) पुत्र गोकुलराम विश्नोई तथा रमेश ((28)) पुत्र भाकणराम विश्नोई शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़े थे। दोनों कार से मध्यप्रदेश डोडा-चूरा लेने जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें पकडऩे के लिए नाकाबंदी करवाई, लेकिन ये नाकाबंदी तोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस उप अधीक्षक गोविंदसिंह देवड़ा के नेतृत्व में जाप्ते ने इनका पीछा किया, इस बीच इनकी कार की टक्कर से पुलिस उप अधीक्षक की जिप्सी क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन बाद में कार पलटने पर इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करी में काम ली जा रही कार भी चोरी की बताई गई है। कार में से पुलिस को अलग-अलग रा\'यों के रजिस्ट्रेशन नंबर लिखी प्लेटें भी बरामद हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने 18 हजार रुपए व दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। इनके खिलाफ पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, पुलिस के वाहन को टक्कर मारने, चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
कार के पीछे बना रखी थी जगह
तस्करों ने कार के पीछे डोडा-चूरा छिपाने के लिए अंदरूनी जगह बना रखी थी। इसका पता लगाया जाना भी मुश्किल होता है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से तस्करी कर रहे थे। भीम से आसींद, भीलवाड़ा होते हुए एमपी से डोडा-चूरा लाते। कार में तस्करी करने से इन पर कोई शक भी नहीं करता। इनके पीछे बड़ा गिरोह होने की संभावना जताई जा रही है। आरोपियों ने कबूला कि वे एमपी से डोडा-चूरा लाने के लिए निकले थे।






