विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jodhpur Zila >> Jodhpur >> पिता की मौत के दो दिन बाद डंपर ने ले ली बेटे की जान

पिता की मौत के दो दिन बाद डंपर ने ले ली बेटे की जान

Matrix News | Feb 10, 2013, 07:20AM IST
 
 

भास्कर न्यूज लूणी आंचलिक. तीन साल पहले मुंबई में मजदूरी करने गए लूणी के सतलाना निवासी पोलाराम देवासी ((20)) व उसके परिजनों के साथ मानो ईश्वर ने क्रूर मजाक किया हो। वह अपने बीमार पिता से मिलने गांव आता, उससे पहले ही पिता नारायणराम उर्फ मोडाराम देवासी ने दम तोड़ दिया। जब इसकी सूचना मिली तो वह शुक्रवार रात गांव पहुंचा, लेकिन थका हारा सो गया। सुबह उठा और रिश्तेदारों को पिता के शोक की सभा व अन्य सामाजिक रस्मों के कार्यक्रमों की सूचना देने साइकिल पर घर से निकला लेकिन बीच रास्ते में मौत बनकर आए एक डंपर ने उसकी जान ले ली। न वह पिता का मुंह देख सका और न मां का। पिता की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने हरिद्वार गए भाई और चाचा भी लौटते उससे पहले ही वह खुद दुनिया से चल बसा। सतलाना के देवासी परिवार के यहां से तीन दिन में दो अर्थी उठने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पोलाराम की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह बेसुध हो गई है। उसे संबल बंधाने वालों के भी आंसू थम नहीं रहे।
पढ़ा-लिखा सहारा था, वह भी छिन गया
पोलाराम नारायणराम का सबसे छोटा बेटा था। पोलाराम के दो बड़े भाई रेवड़ चराने का काम करते हैं। घर में थोड़ा-बहुत पढ़ा-लिखा पोलाराम ही था। पढ़ाई की वजह से उसे मुंबई में प्राइवेट नौकरी मिल गई थी। वह पिछले तीन साल से घर नहीं आया था। पिता के निधन पर घर आया तो मौत ने उसे भी अपने परिजनों से सदा के लिए दूर कर दिया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment