विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur Zila >> मैं सचिन की जगह होता, तो संन्यास ले लेता : गांगुली

मैं सचिन की जगह होता, तो संन्यास ले लेता : गांगुली

Matrix News | Dec 12, 2012, 06:04AM IST
 
 

एजेंसी -!- नई दिल्ली
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने खराब फॉर्म से जूझ रहे सचिन तेंडुलकर को संन्यास लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि वे सचिन की जगह होते, तो ऐसी परिस्थिति में संन्यास ले लेते। गांगुली ने एक टीवी चैनल से कहा कि सचिन को रन बनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं। इस कारण इतने लंबे समय तक टीम में बने हुए हैं। पिछले कई मैचों से वे रन नहीं बना पा रहे हैं और उन्हें अब इस स्थिति से निकलने की जरूरत है। अगर मैं उनकी जगह होता तो निश्चित रूप से संन्यास ले लेता।
गांगुली ने कहा कि सचिन के पास अब यही विकल्प है कि वे फॉर्म हासिल करें या फिर संन्यास ले लें। सभी प्रशंसक उन्हें रन बनाते हुए देखना चाहते हैं। सभी चाहते हैं कि वे अ\'छा प्रदर्शन करते हुए संन्यास लें, न कि खराब फॉर्म से जूझते हुए। उल्लेखनीय है कि सचिन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट शतक जनवरी 2011 में द. अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
धोनी से एक फॉर्मेट की कप्तानी ले ली जाए
गांगुली ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बोझ कम करने की जरूरत भी बताई। पूर्व कप्तान ने कहा कि धोनी से पूछना चाहिए कि वे क्रिकेट के किस फॉर्मेट में कप्तानी करना चाहते हैं। उनसे किसी एक फॉर्मेट की कप्तानी वापस ले लेनी चाहिए। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अ\'छी चीजें की हैं। मुझे डर है कि अगर उन पर ऐसा ही दबाव बना रहा, तो हम बतौर खिलाड़ी उन्हें गंवा देंगे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment