राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
स्कूल के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाए जाएं
Matrix News
| Jan 31, 2013, 06:08AM IST
जिला कलेक्टर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हासिल के लिए सभी विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए पाबंद किया। गरीब तथा आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले तथा मुख्यमंत्री निशुल्क दवा वितरण योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, पशुधन निशुल्क दवा योजना का लाभ आमजन को मिले इसकी सुनिश्चितता करनी होगी। स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने तथा पंचायत राज द्वारा अधिक से अधिक पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। शिविर में मौके पर समस्याओं का निपटारा किया गया। शिविर में प्रधान गीता देवी दायमा, सरपंच प्रहलाद चावला, प्रभारी एसडीएम सूरज सिंह नेगी, विकास अधिकारी कल्पना जोशी, तहसीलदार औंकार मल चौधरी, अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा, पशुचिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी मिथलेश गर्ग, पंचायत प्रसार अधिकारी कैलाश मीणा, समाज कल्याण विभाग प्रभारी गजेंद्र कुमावत सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
बंमोर-!- सुरेली में आयोजित शिविर में जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा ने 56 ग्रामीणों को मकानों के पट्टे वितरित किए। शिविर में एसडीएम नाथूलाल मीणा,तहसीलदार मोहन लाल, नायब तहसीलदार हरबख्श, विकास अधिकारी कैलाश मीणा, सरपंच छोटू लाल एवं अधिकारी मौजूद थे।








