राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मुख्यमंत्री गहलोत व पायलट आज अजमेर में
Bhaskar News
| Jul 30, 2012, 07:34AM IST

शाम सवा चार बजे श्रीनगर रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे और इसके पश्चात चंद्रवरदाई नगर में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सहित केंद्र व राज्य सरकार के मंत्री, आयोग आदि के अध्यक्ष शाम 7 बजे आजाद पार्क में शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भी शरीक होंगे।
मुख्यमंत्री गहलोत दूसरे दिन 31 जुलाई को सुबह साढ़े 9 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा नवनिर्मित विस्तार भवन एवं सभागार का लोकार्पण करने के पश्चात 11 बजे स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की स्मृति में जवाहर रंगमंच पर डाक टिकट जारी करेंगे। अपरान्ह सवा तीन बजे पुष्कर रोड कोटड़ा में नवनिर्मित 132 किलो वाट के ग्रिड सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे और शाम साढ़े 4 बजे किशनगढ़ हवाई पट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से उनका जयपुर जाने का कार्यक्रम है।








