राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Rajasthan >> Rajya vishesh >> Children With Disabilities Will Benefit From The New Year Pension
नए साल से मिलेगा निशक्त बच्चों को पेंशन का लाभ
Bhaskar News
| Nov 28, 2012, 01:33AM IST

जानकारी के अनुसार तीन वर्ष से कम उम्र के निशक्त बच्चों को हर महीने कुछ राशि देने को लेकर मांग चल रही थी। मुख्यमंत्री ने पिछले बजट में ऐसी पेंशन योजना की घोषणा की थी। फिलहाल निशक्त को 250 रुपए प्रतिमाह पेंशन राशि दी जाएगी। सरकार ने सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं।
विभाग ने मांगी बच्चों की सूची
सरकार से आदेश मिलने के बाद सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की ओर से सभी जिलों में अधिकारियों से पंचायत समिति व शहरी निकायवार बच्चों की सूची मांगी गई है। 30 नवंबर तक सूची नहीं भिजवाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये है पेंशन योजना का उद्देश्य
निशक्तों के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया लेकिन उनमें से कई योजनाएं कम उम्र के निशक्तों के लिए कारगर नहीं हैं। फीडबैक के आधार पर सरकार ने ऐसी योजना बनाने का मानस बनाया, जिससे उनको को भी हर महीने कुछ आर्थिक लाभ मिल सके।
ये होगी पेंशन से पूर्व की प्रक्रिया
पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को 40 प्रतिशत या उससे अधिक का निशक्तजन सर्टिफिकेट देने के साथ ही उसके अभिभावक के इनकम टैक्स भरने की स्थिति भी नहीं होनी चाहिए। फिलहाल विभाग की ओर से बच्चों की सूची तैयार करवाने के बाद जयपुर मुख्यालय भेजी जाएगी।
एसडीएम व बीडीओ देंगे स्वीकृति
सरकार की ओर से स्वीकृत मासिक पेंशन योजना की मॉनिटरिंग सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग करेगा। आवेदन सहित योजना के सभी काम विभाग के जिम्मे होगा। शहरी क्षेत्र में एसडीएम व ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ को ही आवेदन के बाद पेंशन स्वीकृत करने का अधिकार होगा।
'सूची तैयार करवाने का कार्य करवाया जा रहा है। जनवरी 2013 तक योजना का क्रियान्वयन करने का प्रयास किया जा रहा है।'
सत्यपाल जांगिड़, सामाजिक न्याय व परिवीक्षा अधिकारी, चूरू








