थाने तक पहुंच गया दो मंत्रियों का शीतयुद्ध
Source: Bhaskar News | Last Updated 09:08(10/02/12)
कोटा. सीवी गार्डन, नागाजी का बाग व गोपाल निवास बाग में सौंदर्यीकरण व टॉय ट्रेन के कार्य को लेकर चल रहे स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल व पीडब्ल्यूडी मंत्री भरत सिंह के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है।
गुरुवार को इस विवाद को लेकर दोनों विभागों के अधिकारी ऐसे उलझे कि मामला थाने तक जा पहुंचा।पीडब्ल्यूडी के अधिकारी यूआईटी द्वारा करवाए जा रहे काम को रोकने जा पहुंचे। दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच जमकर तकरार हुई।
यूआईटी ने पीडब्ल्यूडी की जेसीबी मशीन जब्त कर ली तो पीडब्ल्यूडी ने यूआईटी अधिकारियों के खिलाफ नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।