बोर्ड का दीक्षांत समारोह 9 को, मुख्यमंत्री गहलोत प्रदान करेंगे मैडल
Source: Bhaskar News | Last Updated 06:56(07/02/12)
अजमेर.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दीक्षांत समारोह 9 फरवरी को आयोजित होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मैडल प्रदान करेंगे। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा करेंगे।
बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा के मुताबिक समारोह जवाहर रंगमंच पर दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगा। मुख्यमंत्री गहलोत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा अध्यक्षता करेंगे और शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ विशिष्ट अतिथि होंगी।
इसमें बोर्ड की 2011 की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, प्रवेशिका, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षाओं में वरीयता सूची में आने वाले 205 छात्रा-छात्राओं को स्वर्ण व रजत पदक दिए जाएंगे ।