विज्ञापन
 
 
 
 

बोर्ड का दीक्षांत समारोह आज, धूमधाम से हो रही तैयारी

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 08:17(09/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दीक्षांत समारोह गुरुवार को जवाहर रंगमंच पर सुबह 11.30 बजे आयोजित होगा। समारोह में प्रदेश के 205 प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड व सिल्वर मैडल प्रदान किए जाएंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। अध्यक्षता शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि नसीम अख्तर इंसाफ होंगी। इधर, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए कलेक्टर मंजू राजपाल और एडीएम सिटी जगदीश पुरोहित ने बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुभाष गर्ग व सचिव मिरजूराम शर्मा के साथ समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम भी परखे। बोर्ड ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बोर्ड प्रशासन मुख्यमंत्री गहलोत और शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार अजमेर आ रहे बृजकिशोर शर्मा का स्वागत गर्मजोशी से करेगा। बोर्ड की ओर से तीन स्वागत द्वार तैयार कराए गए हैं। इनमें से एक बोर्ड के सामने और दो जवाहर रंगमंच के सामने तैयार कराए गए हैं। जवाहर रंगमंच में भी व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। सम्मानित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के आने का सिलसिला बुधवार सुबह से शुरू हो गया है। बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों को लोढ़ा धर्मशाला में ठहराने की व्यवस्था की गई है।

करीब एक घंटे का होगा आयोजन
बोर्ड सूत्रों के मुताबिक समारोह करीब एक घंटे का होगा। मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत बोर्ड अध्यक्ष सूत की माला से करेंगे। शिक्षा मंत्री और शिक्षा राज्यमंत्री के स्वागत के बाद अध्यक्ष का स्वागत भाषण होगा। सीएम गहलोत, मंत्री बृजकिशोर शर्मा और राज्य मंत्री नसीम अख्तर प्रतिभावान विद्यार्थियों को मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। बोर्ड सचिव आभार व्यक्त करेंगे।

स्वर्ण पदक
सेकंडरी -अतुल कुमार गुप्ता
सीनियर सेकंडरी
(विज्ञान) निधि अग्रवाल और रवि चंचल काे संयुक्त रूप से
(कॉमर्स) विष्णु जांगिड़ को
(कला) शंकर लाल को
(ललित कला) लोकेश कुमार यादव को
वरिष्ठ उपाध्याय- वेदान्ती सिंह
प्रवेशिका-मुकेश कुमार

रजत पदक
सेकंडरी- आकिब जावेद, कीर्ति चौधरी,अमित गिल, दिनेश कुमार, राहुल तंवर, कोमल गर्ग, अनाेप कुमार कुमावत, मोनिका गुघ्ता, प्रियंका चौधरी, अखिल आहूजा, राधेश्याम शर्मा, तरुण नांगल,अभिषेक काला, आदित्य दाधीच, शरद बंसल, विवेक सिंहल, हर्ष वर्धन बियांला, प्रेम अभिषेक नागर, नेहा गाेयल, शुभम गाेयल, आशी जैन, प्रिन्स डागा, प्रियंका कंवर राठौड़, चिराग रांका, दिगंबर सिंह, मनीष दाधीच, खुशबू शर्मा, प्रियंका कुमारी, दीपक पंकज, मोनिका अग्रवाल, विशंभर दयाल गर्ग, संदीप कुमार, लेखिका पालीवाल, सुनील कुमार, कन्हैया लाल, अभिलाषा सिंघल, शिवशंकर शर्मा, आस्था, मनिषा घुधरवाल, पुनित कुमार सैनी, शिरीन पठान, अमित मीणा, शुभम गुघ्ता, शुभम सक्सेना, शुभम तिवाड़ी, राधा, अंकित अग्रवाल, जयप्रकाश काबरा, आशा वर्मा, उत्कर्ष मेहता, नरेन्द्र कुमार, अनु अग्रवाल, निमिषा गोयल, विकास पेड़ीवाल, राजीव कुमार, मनाेज कुमार गुघ्ता, राहुल, भूमिक जोशी, चयनिका शर्मा, मीनल पारीक, प्रमाेद कुमार रणवां, सोनल त्रिवेदी, शैफाली चौपड़ा, विकल्प, अभिषेक कुमार जैन, जितेश धूत, हितैषी सिहाग, रोचक चौबीसा, कुमकुम कुमावत, मनीषा चावला, जितेन्द्र शर्मा, हितेष कुमार, ऋतिका, श्याम चौधरी, अभिषेक जाेनवाल, मनीष कुमार चौधरी, सुभाष चन्द्र गुर्जर, हिमांशु, आकाश गुघ्ता, लखन नायक, केशव,आर्ची जैन, दीपांशु जैमन, ज्याेति श्रीमाली, निशांत कुसेड़िया, महावीर सिंह शेखावत, नीरज शर्मा, नरेश कुमार, शादाब खान, आदीश जैन, चेतन कुमावत, अनुभव जैन, अनिरुद्घ मिश्रा, कल्पना चंपावत, हेमंत कुमार मूलचंदानी, पंकज कुमार, सक्षम खंदा, सुंबुल निशा, शुभम खंडेलवाल, कुंवर पाल सिंह चौहान, सचिन गुघ्ता, दीपक कुमार, अंकित कुमार शर्मा, अजय सिंह, अरमान खान, एकता जैन, कैलाश चंद रैगर, मनीष कुमार बैद, रिया मेघवाल, तृप्ता शर्मा, अनिल कुमार, आदित्य गांधी, मनीषा मंडोलिया, विनाेद कुमावत, गौरव गुघ्ता, सुनिता, अवंतिका शेखावत, साेमराज विश्नोई, धीरज लालवानी, सचिन गर्ग, अमिता खीचड़, महेन्द्र कुमार मीणा, कविता टेलर, सुनील सैनी, नीतेश अग्रवाल, रवि साहू, मुदित जैन, सुनील कुमार मीणा और प्रिंस सिंह।

सीनियर सेकंडरी
विज्ञान वर्ग - शालिनी शर्मा, अभिनव शेखर वशिष्ठ, शुभम जांगिड़, कोमल कुमावत, नेहा सिंहल, लोकेश कुमार शर्मा, श्याम सुंदर, रविना गोयल, कमल कुमार सोनी, प्रियांशु अग्रवाल, अनमोल शर्म, तनुज मीणा, विक्रम सिहाग, पूनम जांगिड़, जतिन कुमार, श्रुति गुघ्ता, कविता यादव, अंकित देवड़ा, गौरीशंकर, शुभम गाेयल, विशाल शर्मा, अंकित जैन, आकांक्षा उदय और श्रेया सिंह काे दिया जाएगा।
वाणिज्य वर्ग - शिल्पा जैन, निखिल कुमार, सोनल, ज्योति गुघ्ता, श्वेता लढा, नीति बंसल, सुमित मंगल, पीयूष अग्रवाल, शशांक गर्ग, रुचिका तुलसियान, नेहा साेनी, खुशबू छीपा और शुभम गोयल को दिया जाएगा।

कला वर्ग - आशा यादव, ज्याेति परिहार, प्रेम बाई प्रजापत, सराेज यादव, माेनिका कुमारी जांगिड़, पूजा कुमारी जाखड़, वन्दना कुमारी, दीपाली रामरख्यानी, एकता ,माेनिका राजपुरोहित, सुनिता, कंचन, पवन गुर्जर और हेतराम प्रजापत को दिया जाएगा।

ललित कला-सीताराम जांगिड़ और गर्विता सहगल को दिया जाएगा।

प्रवेशिका- शशांक भट्टाचार्य, अनूप महर्षि, नेहा गुघ्ता, वासुदेव जांगिड़, रविशंकर, उमेश साेनी, राजेश जाट, कमलेश कुमार सैनी और दिव्या जांगिड़ को दिया जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्याय- शिवानी शर्मा, पुखराज बेड़ा, यदुनंदन गौतम, राजेंद्र सिंह और नीलम मीणा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment