विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Cylinder Full House And Is Decorated In Black Market

घर में सिलेंडर नहीं और यहां ब्लैक में सजा है पूरा बाजार

Bhaskar News | Oct 21, 2012, 04:42AM IST
 
 

कोटा. सब्सिडी के गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित करने के बाद भले ही घरों पर रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया हो, लेकिन ब्लैक के बाजार पर कोई असर नहीं पड़ा है।
 
 
हां, रेट जरूर 600 से बढ़कर 1000 से 1200 रुपए हो गई। भास्कर रिपोर्टर ने शनिवार को आम ग्राहक बनकर कुछ बाजारों में पड़ताल की, तो पता चला साइकिल, क्रॉकरी और गैस स्टोव रिपेयरिंग की आड़ में रसोई गैस की धड़ल्ले से ब्लैक मार्केटिंग हो रही है।
 
 
 
दो दिन पहले डीएसओ ने कहा था उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन इसके उलट गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार लगी है और ब्लैक में बेचने वालों को कोई डर नहीं है।
 
 
भास्कर रिपोर्टर दोपहर 2 से 3.30 बजे तक केशवपुरा व महावीर नगर क्षेत्र में घूमा और साइकिल की दुकान, क्रॉकरी शॉप व गैस स्टोव रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में घरेलू गैस सिलेंडर की ब्लेक मार्केटिंग करने वालों से ग्राहक बन सिलेंडर की मांग की। वे 12 सौ रुपए में सिलेंडर उपलब्ध कराने का राजी हो गए। दुकानवालों से हुई बातचीत की रिकॉर्डिग भी भास्कर के पास उपलब्ध है।
 
 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment