विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> FDI In The Country Of 25 Million People Affected,

एफडीआई से देश में 25 करोड़ लोग प्रभावित, कल अजमेर बंद

Bhaskar News | Sep 19, 2012, 07:22AM IST
 
 

अजमेर.डीजल के दाम बढ़ाने, देश में एफडीआई का रास्ता खोलने और अनुदानित सिलेंडरों की संख्या में कटौती करने के फैसले के खिलाफ एनडीए के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अजमेर बंद किया जाएगा। बंद का माहौल बनाने के लिए बुधवार को पार्टी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगी। मंगलवार को इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई।

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी पर लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। डीजल के दामों में 5 रुपए प्रति लीटर तथा साल में केवल छह रसोई गैस सिलेंडर का कोटा निर्धारित कर दिया है। देश की संपूर्ण अर्थ व्यवस्था भी विदेशी कंपनियों को ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर सौंप कर भारत के खुदरा व्यापार के विदेशी निवेश को मंजूरी दी है। निर्णय निरस्त करने की मांग को लेकर भारत बंद का आहवान किया गया है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने बताया कि यूपीए सरकार के इन निर्णयों से देशभर के लोग आक्रोशित है। एफडीआई से देशभर में लगभग 25 करोड़ लोग प्रभावित होंगे तथा उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो जायेगा। इसी क्रम में शहर उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आम जन में अपनी विश्वसनीयता खो चुकी यूपीए सरकार द्वारा डीजल महंगा करने व रसोई गैस का कोटा निर्धारित करने के तथा एफडीआई के विरोध में तथा इन्हें निरस्त करने की मांग को लेकर शहर भाजपा द्वारा बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे भाजपा के कार्यकत्र्ता स्थानीय डाक बंगले पर एकत्र होंगे तथा वहां से जुलूस के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे। विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी पदाधिकारी, प्रतिनिधि अग्रिम संगठन तथा मण्डलों के कार्यकत्र्ता एवं सहयोगी भाग लेंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment