राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पांच घंटे तक दर्द से कराहती रही मासूम, डॉक्टरों ने दिखाया अपना निर्दयी चेहरा
Bhaskar News
| Aug 11, 2012, 05:27AM IST

जानकारी के अनुसार नवलगढ़ के छीतरी गांव से आई चार वर्षीय बबीता के नाक में स्लेट पेंसिल (बड़ता) फंसने से उसे श्वास लेने में परेशानी हो रही थी और नाक में दर्द हो रहा था। बबीता के ताऊ महेश सैनी का कहना है कि बबीता को लेकर दोपहर 12 बजे अस्पताल आया था।
डॉक्टर ने पहले तो बैठने के लिए कहा, उसके बाद बच्ची को भूल गए। बार-बार कहने के बावजूद बाद में आने की बात कहकर टरकाते रहे। शाम को पांच बजे विरोध के बाद डाक्टर ने बच्ची को संभाला और पांच मिनिट में नाक से स्लेट पेंसिल बाहर निकाली गई।






