विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> For The Movement Was Not To Be Soured Join Today G

आरक्षण आन्दोलन के दौरान पड़ी खटास को मिटाने आज जुड़ेंगे गुर्जर-मीणा

Bhaskar News | Aug 08, 2012, 05:28AM IST
 
 

अजमेर.गुर्जर और मीणा समाज के बीच बुधवार सुबह गुर्जर बाहुल्य घूघरा गांव में एक सौहार्द बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक पंचायत भवन के सामने सुबह 10 बजे होगी। इसमें राज्य पुलिस के महानिदेशक हरीश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक के बहाने पुलिस महानिदेशक और दोनों समुदायों के प्रमुख लोग पुराने रिश्तों की मिठास फिर से ताजा करेंगे।


जानकारी के मुताबिक डीजीपी मीणा बुधवार को अजमेर आ रहे हैं, उनका यहां क्राइम मीटिंग का कार्यक्रम है। इसी दौरान उनका घूघरा गांव में यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। घूघरा गुर्जर बाहुल्य गांव है और अजमेर शहर से सटा हुआ है।

प्रदेश के मीणा और गुर्जर समाज के आपसी रिश्तों में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान खटास पड़ी थी। हालांकि अब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है। माना जा रहा है कि डीजीपी के अजमेर कार्यक्रम के दौरान सौहार्द बैठक के जरिए यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों समाजों के आपसी रिश्ते आज भी मजबूत हैं। इस बैठक में डीजीपी का स्वागत भी किया जाएगा।


गुर्जर समाज के नेता एडवोकेट हरिसिंह गुर्जर और एससी एसटी आरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष व आदिवासी मीणा समाज के अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश मीणा के मुताबिक इस बैठक में जिला परिषद के सीईओ सीआर मीणा, माला राम मीणा, जयनारायण मीणा, केएल मीणा, डॉ. सीके मीणा, डॉ. दिनेश मीणा, गुर्जर समाज के हरिसिंह गुर्जर, लखपत राम गुर्जर, सौरभ बजाड़, मांगी लाल गुर्जर, गुर्जर समाज के कई पंच, पटेल आदि शामिल होंगे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment