विज्ञापन
 
 
 
 

बकाया फीस नहीं दिया तो छात्रा को किया स्कूल से आउट

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 08:50(10/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
सीकर. एक छात्रा को प्रायोगिक परीक्षा में न बैठने दिए जाने पर स्कूल पहुंचे उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला जब कलेक्टर तक पहुंचा तो उनके निर्देश पर डीईओ ने स्कूल निदेशक से बातचीत की और इसके बाद छात्रा परीक्षा दे पाई। उधर, परिजनों ने मारपीट को लेकर पुलिस में शिकायत दे दी है।


स्कूल निदेशक ने आरोप निराधार बताए हैं। शांति नगर निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा अंबिका शर्मा गुरुवार सुबह नौ बजे पास ही स्थिति लाल बहादुर शास्त्री स्कूल पहुंची। उसका भौतिक विज्ञान का प्रेक्टिकल था। छात्रा अंबिका के अनुसार यहां मैडम सरोज कड़वासरा मिली, जिसने फीस बकाया की बात कहते हुए उसे स्कूल से निकाल दिया। इस पर उसने घर पहुंच परिजनों को बताया।


आरोप है कि जब छात्रा की मां संपत्ति शर्मा व बहन सोनू शर्मा स्कूल पहुंची तो मैडम ने उनके साथ गाली गलौच की और तीन छात्रों से उनकी पिटाई कराई। धक्के मारकर स्कूल से निकाल दिया। इस पर परिजन छात्रा को लेकर कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर के निवास पर पहुंच गए। कलेक्टर ने डीईओ बिरदा सिंह रावत से बातचीत की और परिजनों को उनके कार्यालय में भेज दिया।


यहां छात्रा ने डीईओ को लिखित में शिकायत की। इसके बाद लिखित के साथ डीईओ रावत ने मौखिक रूप से निदेशक को आदेश दिए कि वह छात्रा का प्रेक्टिकल पूरा कराए। परिजनों का कहना है कि उन्होंने दस हजार रुपए कुछ दिन पहले ही स्कूल में जमा कराए थे लेकिन रसीद नहीं दी गई। अंबिका ने एक सप्ताह पहले भी बायोलॉजी की प्रेक्टिकल परीक्षा दी थी। तब कुछ नहीं कहा।


मामला जानकारी में आने के बाद स्कूल निदेशक से कहकर प्रेक्टिकल परीक्षा करा दी है। छात्रा ने फीस बकाया की बात कहते हुए स्कूल से निकालने की शिकायत की थी।


बिरदा सिंह रावत, डीईओ


स्कूल निदेशक रामेश्वर कड़वासरा का कहना है अंबिका से मैडम ने प्रैक्टिकल फाइल के बारे में पूछा तो उसने होने से इनकार किया। इस पर इतना कहा था, फाइल के बिना परीक्षा नहीं होगी। फीस भी नहीं दी। कुछ समय बाद उसकी मां व बहन ने आकर हंगामा किया तो उन्हें सिर्फ स्कूल से जाने को कहा था। छात्रा की अभी तक फीस जमा नहीं हुई है। मारपीट के आरोप निराधार है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 9

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment