विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Ajmer >> Given This Unique Moment Of The Wedding And Got A Chance To Thieves!

लोग शादी के इस अनोखे पल को देखते रहे और चोरों को मिल गया मौका!

1 of 7 Photos
अजमेर.अजमेर के विजय लक्ष्मी पार्क में सदी के ऐतिहासिक दिन 12/12/12 की पूर्व संध्या पर आयोजित विवाह समारोह में शातिर चोर फेरे से पहले ही दुल्हन के लाखों के गहने चुरा ले गए। परिवारजनों का ध्यान इस दौरान आसमान में उड़ते हॉट एयर वैलून में हो रही वरमाला पर था। 
 
बताया जाता है कि चोर सिर्फ दुल्हन के ही नहीं अपितु उसकी मां के भी हीरे जड़ित आभूषण चुरा ले गए। परिजनों को चोरी का पता तब चला जब वरमाला के बाद दुल्हन को उसके कक्ष में ले जाया जा रहा था। कमरा भीतर से बंद पाया गया।  काफी मशक्कत के बाद जब कमरा खोला गया तो पैरों तले जमीन खिसक गई।दुल्हन के कमरे में जेवरों के खाली बॉक्स बिखरे पड़े थे। 
 
इधर, वारदात से गुस्साए वर-वधु पक्ष के लोगों ने लापरवाही का आरोप जड़ते हुए विवाह समारोह स्थल के मैनेजर और सुरक्षा गार्ड की जमकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक रिपोर्ट में दुल्हन व उसकी मां के करीब 15 लाख के गहने चोरी होने की बात सामने आई है जबकि विवाह समारोह की भव्यता के चश्मदीद लोगों को मानना है कि चोरों की बारात 50 लाख से अधिक के आभूषणों पर हाथ साफ कर गई। 
 
पुलिस के मुताबिक सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन केसरगंज निवासी एन एम अग्रवाल की पुत्री निधि का विवाह समारोह था। बारात अजमेर से ही पहुंची थी। विवाह की रस्में चल रही थी। इसी दौरान चोर वधु के कक्ष में खिड़की का कांच व ग्रिल तोड़कर भीतर घुस गए। 
 
दुल्हन व उसकी मां के कमरे से चोरों ने सोने के जेवरातों से भरा सूटकेस, उपहार और नकदी सहित करीब 15 लाख का माल चुरा लिया। कुछ देर बाद दुल्हन के परिवार के लोग कमरे पर पहुंचे तो कमरे का ताला खोलने के बावजूद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। 
 
आशंका होने पर परिवार जनों ने मैनेजर व सुरक्षा गार्ड को बुलाया। उन्होंने पीछे के रास्ते अंदर जाकर कमरे की चटकनी खोली। पास वाला कमरा भी अंदर से बंद था। उसकी चटकनी भी खोली गई। दोनों कमरों का सामान बिखरा था। कमरों से जेवरातों से भरा सूटकेस, उपहार और नकदी गायब थी। 
 
मैनेजर व गार्ड पर फूटा गुस्सा  
 
चोरी की वारदात से समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बारातियों का गुस्सा पार्क मैनेजर व सुरक्षा गार्ड पर फूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाराती जब मैनेजर व गार्ड को पीट रहे थे तब वह चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि सुरक्षा व्यवस्था में कोताही के कारण हमारा लाखों का माल चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद विवाह समारोह के उत्साह पर पानी फिर गया। 
 
सूचना मिलते ही कोतवाली थानाप्रभारी जब्बरसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दुल्हन के पिता ने पुलिस को प्रारंभिक तौर पर करीब 15 लाख के जेवर चोरी होना बताया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। इस दौरान पुलिस ने दो जनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
 
'विजय लक्ष्मी पार्क में हुई शादी में शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम देकर जेवरात, नकदी व उपहार चुरा लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।’ 
 
जब्बरसिंह, थानाप्रभारी, कोतवाली थाना
 
 
आगे तस्वीरों में पढ़िए नवागत और स्वागत के बीच आया 12-12-12>>>

 


आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment