कोटा.आप एटीएम से चाहे जितनी बार पैसे निकालें इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। व्हाइट लेबल एटीएम की सुविधा 2013 से देश के सभी छोटे शहरों और कस्बों में शुरू की जा रही है। इन एटीएम को बैंक नहीं बल्कि नॉन-बैंकिंग कंपनियां लगाएंगी। इसके लिए रिजर्व बैंक ने फिलहाल मुथूट फाइनेंस समेत दो कंपनियों को यह काम सौंपा है।