राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बेरोजगारी की ऐसी मार कि पोस्ट ग्रेजुएट ने भी यह रास्ता किया इख्तियार
Bhaskar News | Aug 08, 2012, 03:57AM IST

बढ़ती बेरोजगारी की कहानी रोजगार कार्यालय के आंकड़े भी कह रहे हैं। यहां भी फिलहाल करीब 32 हजार युवकों ने रोजगार पाने की उम्मीद में पंजीकृत कराया हुआ है। जबकि इस कार्यालय के माध्यम से साल में पांच से ज्यादा को नौकरी नहीं मिल पा रही है।
परिषद में 141 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 2400 से ज्यादा बेरोजगारों ने आवेदन किया है। फॉर्म जमा कराने का अंतिम दिन सोमवार को निकल चुका है। इनकी कंप्यूटर में फीडिंग, जांच शुरू हो गई है। अब तक 1200 आवेदन फॉर्मो को कंप्यूटर में फीड किया जा चुका है।
आवेदन की पहले अंतिम तारीख 5 जुलाई थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी थी। रविवार की वजह से सोमवार तक आवेदन फार्म जमा किए गए। आवेदन जमा कराने का समय बढ़ाने पर अब आगे की प्रक्रिया भी बदली जाएगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।
1200 में कितने हैं पढ़े लिखे
पोस्ट ग्रेजुएट: 3
ग्रेजुएट: 25
12वीं: 94
10वीं: 150
8वीं: 214
5वीं: 150
निरक्षर केवल 350
1200 आवेदनकर्ताओं में निरक्षर केवल 350 हैं। जबकि साक्षर 150 हैं। बाकी सभी पांचवीं से ज्यादा पढ़े हुए हैं। सफाई कर्मचारी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कुछ भी नहीं रखी गई है। तीन सौ महिलाओं ने भी आवेदन किया है।
'1996 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में नौकरी के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई थी। इसके बाद से महकमे सीधे भर्ती करते हैं। ऐसे में यहां पंजीकृत पांच युवकों को साल में नौकरी मिल पाती है।'
चैन सिंह शेखावत, जिला रोजगार अधिकारी
'अभी आवेदन पत्र जमा किए हैं। आगे की प्रक्रिया निदेशालय के दिशा निर्देशानुसार शुरू की जाएगी। आवेदन करने वालों में पढ़े लिखे युवकों की संख्या काफी है।'
राजेंद्र जोशी, आयुक्त नगर परिषद
बाहरी जिलों से भी हुए आवेदन
सीकर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए पिछले साल हुई लाटरी प्रक्रिया में शहर से बाहर के लोगों को भी शामिल नहीं किया गया था। इस बार यहां सीकर के साथ झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, जयपुर, नागौर व टोंक के लोगों ने भी आवेदन पत्र जमा कराए हैं।






