विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Heavy Rains And The Rivers Still Rising, Drink A L

तेज़ बारिश से नदियां उफान पर, कई रास्ते जाम

Bhaskar News | Jul 31, 2012, 01:43AM IST
 
 

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से.हाड़ौती में काली सिंध, पार्वती सहित कई नदियां उफान पर रही। मेवाड़-वागड़ में तीसरे दिन भी तेज बारिश का दौर चला। बारां में पार्वती नदी के टापू पर फंसे एक युवक को 18 घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार को सकुशल निकाल लिया गया।

पार्वती नदी में कागला बंमोरी गांव के पास मछलियां पकड़ते दो और युवक बह गए थे, उनको भी निकाल लिया गया। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश प्रतापगढ़ के अरनोद में 6 इंच हुई। पार्वती और चंबल नदी में उफान के कारण कोटा-श्योपुर, इटावा-सवाईमाधोपुर मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। गांधीसागर में एक दिन में 5 फीट पानी की आवक हुई। प्रतापगढ़ में करीब सवा चार इंच बारिश हुई। जिले के गादोला में दो इंच, पीपलखूंट में सवा तीन इंच, बारिश हुई। बांसवाड़ा में डेढ़ इंच बारिश हुई।

पार्वती नदी में फंसे युवक को 18 घंटे बाद निकाला:

बारां के किशनगंज स्थित जेल कॉलोनी निवासी भरतराज रविवार सुबह करीब नौ बजे पार्वती नदी के टापू में फंस गया। कोटा से आई रेस्क्यू टीम ने 18 घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाल लिया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment