आधी रात ताई ने ही दरिंदों को सौंप दी बच्ची, जयपुर ले जाकर किया गैंग रेप!

सीकर.रानोली क्षेत्र के नांगल अभयपुरा गांव की एक स्कूली छात्रा से सामूहिक ज्यादती का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा से पिछले दिनों जयपुर में सामूहिक ज्यादती की गई। छात्रा को उसकी ताई ने किसी युवक को सौंप दिया जो उसे जयपुर लेकर गया।
बुधवार को छात्रा घर पहुंची तो परिजनों ने रानोली थाने में ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक नांगल अभयपुरा निवासी छात्रा के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। रानोली एसएचओ कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि पिछले मंगलवार को रात करीब साढ़े तीन बजे छात्रा को उसकी ताई घर से बाहर लेकर आई। घर के बाहर झाझड़ियों की ढाणी तन भगतपुरा निवासी दिलीप कुमार मौजूद था। वह बाइक पर छात्रा का अपहरण कर पलसाना ले गया। वहां से अशोक स्वामी व एक अन्य युवक को भी साथ में लिया। बाद में ये छात्रा को जयपुर ले गए। जहां सामूहिक ज्यादती की।
परिजनों ने पिछले गुरुवार को रानोली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह आरोपी छात्रा को खंडेला में छोड़ गए। घर पहुंच कर उसने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल मुआयना कराया और पूछताछ के लिए दिलीप कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो दिन तक करता रहा नाबालिग से रेप, और कहीं ले जाने वाला था लेकिन...!








