विज्ञापन
 
 
 
 

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, तो यहां गिर गया पारा

 
Source: Dainik Bhaskar News   |   Last Updated 08:26(09/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
अजमेर। शहर में कड़ाके की ठंड का जोर बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह इस मौसम का अब तक का न्यूनतम तापमान है। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री और लुढ़क कर 18.6 डिग्री पर आ गया। उत्तरी भारत में जारी बर्फबारी के चलते शहर में शीतलहर का दौर बना रहा।

सर्द हवाओं ने वातावरण में ठिठुरन बढ़ा रखी थी। दिन में धूप खिली, शहरवासियों को ठंड से राहत की अपेक्षा थी, लेकिन सर्द हवाओं के चलते सूर्य के तेवर ढीले बने रहे। दिन में भी कड़ाके की ठंड का असर रहने से शहरवासी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शीतलहर के चलते लोगों की धूजनी छूट रही थी। शाम ढलते ही ठंडक और बढ़ गई। इधर मंगलवार और बुधवार की रात को कड़ाके की ठंड के चलते जल्दी ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.4 से गिर कर 18.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 11.2 से गिर कर 4.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में सुबह 25 प्रतिशत और शाम को 8 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई।

फरवरी में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड : शहर में इस मौसम में अब तक 5.5 न्यूनतम तापमान जनवरी में रिकॉर्ड किया गया था। अजमेर में बुधवार का तापमान इससे भी एक डिग्री कम है। शहर में इससे पूर्व वर्ष 2011 में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फरवरी में भी न्यूनतम तापमान का यह रिकॉर्ड है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 6

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment