सीकर.गल्फ में नौकरी चाहने वालों के लिए यह खुशखबर है।अमूमन सामने आने वाली परेशानियों से कामगारों को बचाने के लिए इस बार सरकार ने रास्ता निकाला है। राज्य सरकार ने ओवरसीज प्लेसमेंट ब्यूरो नाम से लाइसेंस लेकर विदेश भेजने का काम शुरू कर दिया है। विदेश जाने से पहले संबंधित व्यक्ति को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इन्हें प्रोग्राम को दक्षता उन्नयन एवं पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण नाम दिया है।
इस नई योजना के पीछे मकसद बताया गया है कि अक्सर धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं। इनमें बताया गया काम उपलब्ध नहीं कराना, मौलिक सुविधाओं का अभाव और अनधिकृत व्यक्तियों की ओर से विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने से आर्थिक शोषण की शिकायत मिलती हैं।
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के तहत काम कर रही एजेंसी विदेश में नए अवसरों की खोज के साथ डेटा बैंक भी तैयार करेगी। यह एजेंसी विदेशी नियोक्ताओं, संगठन, दूतावास से संपर्क रखने के अलावा प्रवासी भारतीय बीमा योजना, ओवरसीज वर्कर्स रिसोर्स सेंटर हेल्पलाइन की सुविधा भी मुहैया कराएगी।
'प्रदेश के बेरोजगार लोगों को ट्रेनिंग देकर नौकरी उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम का गठन किया है। ताकि लोग स्वालंबन बन सकें। विदेश में नौकरी दिलाने की प्रक्रिया भी इसी का हिस्सा है।'
मांगीलाल गरासिया, श्रम एवं नियोजक राज्य मंत्री
आगे तस्वीरों में पढ़िए वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं>>>