विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Welcome Of Kanha Megh Lashed Out At The Meteorolog

कान्हा के स्वागत में जमकर बरसे मेघ

Bhaskar News | Aug 11, 2012, 06:09AM IST
 
 

कोटा. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मेघ भी शुक्रवार को जमकर बरसे। शाम को 7 बजे एक घंटे में दो इंच पानी बरसा। इससे पहले भी शाम को पांच बजे के पहले रुक-रुककर बरसात होती रही। जिस प्रकार से पानी बरसा लग रहा था, जैसे मेघ श्रीकृष्ण का स्वागत कर रहे हैं।

मौसम विभाग का मानना है कि अगले 48 घंटे में हाड़ौती में जोरदार पानी बरसेगा। शुक्रवार को सुबह मौसम खुला, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल छाए और बरसना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक हल्की व तेज बारिश होती रही, लेकिन 6 बजे के बाद अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। सब्जीमंडी क्षेत्र को पानी से लबालब था, वहीं जवाहरनगर-केशवपुरा में सड़क पर दो-दो फीट पानी जमा हो गया।

महावीरनगर द्वितीय के पास सड़क पर ही एक फीट से अधिक पानी भरा हुआ था। बरसात रात आठ बजे तक जारी रही। बरसात समाप्त होने के बाद फिर से लोग सड़कों पर निकल पड़े। मौसम विभाग के अनुसार सुबह गर्मी का असर तेज रहा, जिससे अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 89 व शाम को 82 प्रतिशत रही।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment