विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Kota - Udaipur Special 27 On The Test Will

कोटा -उदयपुर के बीच परीक्षा स्पेशल 27 को चलेगी

Bhaskar News | Apr 25, 2012, 05:59AM IST
 
 

कोटा.29 अप्रैल को होने वाली एआई ईईई परीक्षा के लिए डीआरएम एन मधुसूदन की पहल पर रेल प्रशासन ने कोटा-उदयपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 27 अप्रैल को कोटा से उदयपुर के लिए रवाना होगी। भास्कर ने मंगलवार के अंक में परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने के बारे में समाचार भी प्रकाशित किया था।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने के बारे में मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। परीक्षा स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल रात 11.50 बजे कोटा से उदयपुर के लिए रवाना होकर अगले दिन सुबह 5.30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी उसी दिन उदयपुर से सुबह 8.05 बजे रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे कोटा आएगी। इसमें दो शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 एसएलआर सहित कुल 12 डिब्बे होंगे। सामान्य श्रेणी के टिकट बुकिंग काउंटर्स से दिए जाएंगे तथा शयनयान श्रेणी के टिकट कंप्यूटरीकृत आरक्षण कार्यालय से लिए जा सकते हैं।

ये होगा समय

गाड़ी संख्या 09803 कोटा-उदयपुर ट्रेन कोटा से रात 11.50 बजे रवाना होकर, 12.35 बजे बूंदी, 2 बजे मांडलगढ़, 4.27 बजे मावली जंक्शन, 5.12 बजे राणाप्रताप नगर व सुबह 5.30 बजे उदयपुरसिटी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 उदयपुर से सुबह 8.05 बजे रवाना होकर, 8.17 बजे राणाप्रतापनगर, 9.32 बजे मावली जंक्शन, 11.30 बजे मांडलगढ़, 12.45 बजे बूंदी व दोपहर 2.15 बजे कोटा पहुंचेगी।

40 हजार परीक्षार्थी जाएंगे

एआईईईई की (ऑफलाइन) परीक्षा राज्य के उदयपुर, जोधपुर व अजमेर में 29 अप्रैल को होगी। इस परीक्षा में कोटा के लगभग 40 हजार छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कोटा के कई छात्र-छात्राओं का परीक्षा केन्द्र उदयपुर है। स्पेशल ट्रेन चलने से परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने में सुविधा होगी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment