विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Look At Pictures When Looking At The Cold Water Pl

तस्वीरों में देखिए जब, ठंडे पानी को देख छपाक से कूद पड़े लोग

Bhaskar News | Jul 30, 2012, 02:54AM IST
 
 


कोटा. शहरवासियों के लिए संडे का दिन मौज-मस्ती भरा रहा। मौसम खुशगवार होने से पिकनिक स्पॉट चट्टानेश्वर महादेव, करणी माता मंदिर, अभेड़ा महल, भीतरिया कुंड, पर खासी रौनक रही।

 

 


कर्णेश्वर महादेव मंदिर पिकनिक स्पॉट पर मौज-मस्ती के लिए आए लोगों का मेला-सा नजर आ रहा था। कुंड में एकत्र पानी में ही लोग नहाने का मजा लेते रहे। तलवंडी निवासी दीपक व भारती सेन ने बताया कि वो परिवार के साथ आए थे कि पानी बहता हुआ मिलेगा तो खूब मस्ती करेंगे, लेकिन बारिश नहीं आई। भंवरकुंज, बालिया की खान, नाहरसिंह माताजी के यहां भी भीड़ रही।

 

 


बगीचों में झूले के हिंडोले, सावन का व्रत खोला

 

 


चंबल गार्डन, हाड़ौती यातायात पार्क, गांधी उद्यान व छत्र विलास उद्यान में भी भीड़ रही। झूलों पर झूलने के लिए लोग इंतजार करते दिखे। कई लोग भोजन साथ लेकर आए थे, सावन का व्रत था तो पेड़ के नीचे हरियाली में बैठकर साथ भोजन कर व्रत खोला।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment