तनाव से हार गए तीन युवा, कर लिया मृत्यु का वरण
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 05:02(07/02/12)
कोटा. शहर में बाहर से पढ़ने आए दो छात्रों ने जिंदगी से हारकर फांसी लगा ली। इसी प्रकार एक अन्य घटना में अपने विवाह से चंद दिन पूर्व कोटा निवासी इंजीनियर ने पुणो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस द्वारा पढ़ाई के लिए आए दोनों ही छात्रों की आत्महत्या का कारण डिप्रेशन माना जा रहा है। वहीं पुणो में मृतक इंजीनियर के शव स्थित अधिक खराब होने के कारण उसका वहीं पर दाहसंस्कार कर दिया गया है।
पूणो पुलिस के अनुसार शव तीन दिन ये कमरे में बंद था, दाहसंस्कार के बाद परिजन सोमवार को कोटा के लिए रवाना हो गए, परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि वह सुसाइड कर सकता है।
बिगड़ गया था प्रैक्टिकल
पहली घटना में केसरबाग में किराए से रह रहे 12 कक्षा के छात्र रणवीर ने पढ़ाई के डिप्रेशन के चलते पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र रविवार दोपहर से ही बाहर नहीं निकला था। सोमवार को साथी छात्रों ने उसे रोशनदान से देखा तो आत्महत्या का पता चला।
मृतक कोटा के केसरबाग क्षेत्र में किराए से रहता था और कक्षा 12वीं में पढ़ कर रहा था। दो दिन पहले उसका प्रेक्टिकल हुआ था, वह दोस्तों से कह रहा था कि प्रेक्टिकल बिगड़ गया है। इसको लेकर वह उदास भी था। छात्र के पिता श्योपुर के गांव मानपुर में कृषक है। सूचना के बाद शाम को वह भी कोटा पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।