विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Sikar >> "Madam! Maharia Bajaur And The Two Will Be All Right '

'मैडम! महरिया और बाजौर को एक कर दो सब ठीक हो जाएगा'

Bhaskar News | Dec 19, 2012, 05:17AM IST
 
 


सीकर.कभी मंडी तो कभी मैदान में ताल ठोकने वाले भाजपा के दोनों खेमों के दिग्गज चार साल बाद एक साथ एक जाजम पर बैठे। मंगलवार को जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धौलपुर में सीकर से गए करीब 50 प्रतिनिधियों से सीकर में भाजपा के भविष्य का सवाल किया तो जवाब सीधा, लेकिन कई मायनों वाला था। 

 

वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने एक ही बात कही, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया और पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर को एक साथ बैठा दो फिर सीकर में भाजपा ही भाजपा। बरसों बाद इस सवाल का जवाब चाह रहे भाजपाइयों को जवाब मिला। वसुंधरा ने कहा कि सब बैठ जाएंगे और सब ठीक होगा। आने वाले कुछ समय में देखने को भी मिलेगा। शुरुआत का छोटा नजारा भी दिखाया गया।

 

करीब 15 मिनट तक अलग से सुभाष महरिया और प्रेमसिंह बाजौर के साथ वसुंधरा ने मीटिंग की। फिर ये दोनों साथ बाहर निकले। शाम करीब 4.30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री ने धौलपुर के सिटी पैलेस में भाजपाइयों के मन टटोलने की शुरुआत की।

 

दो दौर की वार्ता में पहले एक साथ बैठकर चर्चा हुई। दूसरे दौर में छोटे छोटे समूहों में बैठाकर बातचीत हुई। शुरुआत वसुंधरा ने की और उन्होंने मिलने आए भाजपाइयों से एक एक करके सवाल करने शुरू किए। चुनाव, आगामी रणनीति, स्थानीय मुद्दों के बीच में सबसे ज्यादा बात, जिस पर हुई वह थी जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच लंबी दूरियां। सीकर के भाजपाइयों के लिए यह बहुप्रतीक्षित मीटिंग 7.30 बजे खत्म हुई। एक एक करके तमाम नेता बाहर आए, लेकिन प्रेमसिंह बाजौर व सुभाष महरिया को कुछ देर के लिए रोका गया।


चुनाव की स्थिति, राजनीतिक समीकरण, प्रत्याशी समेत अनेक मुद्दों पर राय जानने के बीच एक साथ बैठे भाजपाइयों को लेकर बड़ा सवाल यह है कि क्या 378 किमी का सफर तय करने के बाद बाद मंडी और मैदान की छोटी सी दूरी खत्म होगी? मुद्दों पर राय सब दे रहे हैं, लेकिन इस पर कोई नहीं बोल रहा।

शेखावाटी के दौरे पर आएंगी


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे शेखावाटी के दौरे पर आ सकती हैं। झुंझुनूं के पदाधिकारियों ने बैठक में वसुंधरा राजे से जिले के दौरे पर आने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के आग्रह पर वसुंधरा ने नए साल में झुंझुनूं जिले के दौरे पर आने की सहमति दी। ऐसी ही बात सीकर के पदाधिकारियों ने भी कही।


उधर, झुंझुनूं वालों ने कहा, मैडम! कोई बागी खड़ा हो गया तो...


झुंझुनूं. विधानसभा चुनाव लडऩे की ख्वाहिश रखने वालों की तादाद भाजपा के लिए अब चिंता का कारण बन गई। यह चिंता धौलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता वसुंधरा राजे के सामने उभरकर आई। यहां से गए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वसुंधरा को फीडबैक दिया। पार्टी के पक्ष में माहौल भी बताया लेकिन साथ ही पूछा भी कि कोई बागी निर्दलीय खड़ा हो जाए तो। इस पर मैडम- ने भी दो टूक कह दिया, पार्टी टिकट मिले उसी के साथ रहना है।


बिन बुलाए पहुंचे, बाहर ही रोका


बगैर बुलाए धौलपुर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। गाइडलाइन के अनुसार पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों, पूर्व, वर्तमान विधायक, प्रधान, पूर्व प्रधान, पार्टी टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं को ही बैठक में शामिल होना था। पिछले विधानसभा चुनाव में नवलगढ़ से इनेलो से उम्मीदवार रहे शुभकरण चौधरी भी समर्थकों के साथ धौलपुर पहुंचे। हाइकमान के निर्देश पर उन्हें बैठक में जाने से रोक दिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने पूछे सवाल और ये मिले जवाब


1. आगामी चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र में सीकर से क्या हो?


शेखावाटी संभाग, काटली, त्रिवेणी व एक भरतपुर की नदी को मीठे पानी के लिए शेखावाटी से जोड़ा जाए, सीकर में मेडिकल कॉलेज, जिला मुख्यालय पर सरकारी बालिका कॉलेज, हर खेत को रास्ता मिले और ढाणियों को दिए जाएं बिजली कनेक्शन।


2. हम ऐसा क्या करें, जिससे छवि बने और चुनाव में आगे हों?


पार्टी में चल रही अंतर्कलह। सीकर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व की एक जैसी स्थिति है। इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। सीकर में सुभाष महरिया व प्रेमसिंह बाजौर को एक साथ कर दीजिए। आठ सीटें भाजपा की हो जाएंगी।


3. कांग्रेस सरकार की कौनसी योजनाएं, जिनका उन्हें फायदा मिलेगा?


सत्ता पक्ष की खूबी बतानी थी। ऐसे में बहुत ज्यादा कुछ नहीं बोला गया। सबने यह कहा कि निशुल्क दवा वितरण योजना और अब नई योजना फ्री जांच का फायदा कांग्रेस को मिलेगा।


4. कांग्रेस सरकार के ऐसे वायदे गिनाएं जो पूरे नहीं हो सके हैं?


शेखावाटी यूनिवर्सिटी, फ्लोराइड वाले इलाकों को मीठा पानी जैसे प्रोजेक्ट गिनाए। कहा गया कि सरकार में आते ही भाजपा इन अधूरे मामलों पर काम कर दें तो बेहतर छवि बनेगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment