विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Kota >> Made Business Sense, Daughter, Mother - And Father

बेटी को बनाया कमाई का जरिया, मां-बाप ही खेल रहे थे खेल!

bhaskar news | Jul 04, 2012, 00:40AM IST
 
 

कोटा.गुमानपुरा पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली दुल्हन, उसके पिता व एक दलाल को गिरफ्तार किया है। दुल्हन की मां फिलहाल फरार हो गई है।

आरोपी 50-50 हजार रुपए लेकर शादी करते और बाद में वहां से लड़की को वापस ले आते। उसके बाद उसकी दूसरी जगह शादी कर देते। माता-पिता व दलाल ने उनकी लड़की की दो जगह शादी कर दी और तीसरी जगह करने की तैयारी में थे। उससे पहले धरे गए।

सीआई संजय शर्मा ने बताया कि दरा निवासी गिर्राज रैगर ने इस्तगासे से इन सब के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसके अनुसार कोटड़ी निवासी रामचंद्र उर्फ रामसिंह, उसकी पत्नी सीताबाई, पड़ोसी जाहिद हुसैन ने उनकी बेटी पूजा (22) की शादी 16 अप्रैल 2009 में 50 हजार रुपए लेकर गिर्राज से की थी। उसके बाद वह लड़की को ले आए।

इसी दौरान ब्यावर से विनोद शर्मा व उनके परिवार वाले थाने पर पहुंचे। उन्होंने भी रामसिंह, पूजा, सीताबाई व जाहिद हुसैन के खिलाफ ऐसही ही शिकायत दी। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उन्होंने पूजा की तीसरी जगह भी शादी करने की तैयारी कर ली है। वह हर जगह जाति बदलकर शपथपत्र देते हैं।

पुलिस ने इसके बाद रामसिंह, पूजा, जाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मां सीताबाई फरार हो गई।पुलिस ने तीनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस मां की तलाश कर रही है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment