विज्ञापन
 
 
 
 

महाशिवरात्रि पर 15 वर्ष बाद होगा दुर्लभ संयोग

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 08:33(09/02/12)
 
 
 
 
कोटा. भगवान शंकर के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाला महाशिवरात्रि पर्व 20 फरवरी को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दिन चतुर्दशी तिथि, सोमवार और श्रवण नक्षत्र के योग से ‘त्रिपुष्कर सर्वार्थसिद्धि योग’ का दुर्लभ संयोग बन रहा है।


ज्योतिषाचार्य पं. भूपेन्द्र शास्त्री के मुताबिक ऐसा संयोग 15 वर्ष बाद बना है, जब भोलेनाथ के जन्म के समय उनकी प्रिय तिथि, वार और नक्षत्र एक साथ आए हों। इस दिन चतुर्दशी होने से महाशिवरात्रि पर्व सुख-समृद्धि दायक रहेगा। इस दिन श्रवण नक्षत्र के योग से शिव पूजन करने वालों को धन-धान्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।


मेष-वृष - उच्च शिक्षा प्राप्ति और कार्य क्षमता में वृद्धि-आक एवं शम्मी के पुष्प अपर्ण


मिथुन-कर्क - मानसिक शांति एवं भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति-बिल्व पत्र एवं जलाभिषेक


सिंह-कन्या - मान-सम्मान में वृद्धि एवं कार्य कुशलता -धतूरा एवं कनेर के पुष्प


तुला-वृश्चिक - कार्यक्षेत्र में उन्नति, प्रतिष्ठा में वृद्धि-कच्चे दूध से रुद्राभिषेक


धनु-मकर - उत्तम स्वास्थ्य एवं कष्टों से बचाव -शहद एवं जलाभिषेक


कुंभ एवं मीन - उच्च पद प्राप्ति, रोग-शत्रु निवारण -तेल से अभिषेक


(ज्योतिषाचार्य पं. अमित शास्त्री के अनुसार)


ऐसे करें पूजा


थाली में कुंकुम, हल्दी, गुलाल, अक्षत, जनेऊ के साथ अष्ट गंध या चंदन रखें। शिवलिंग को ‘ओम नम: शिवाय’ के उच्चारण के साथ जल चढ़ाकर पंचामृत अभिषेक करें। जल अर्पण कर कुंकुम आदि चढाएं और आस्थानुसार भोग, बोर, मिठाई अर्पण तथा आरती करें। भाग या मावे का श्रृंगार करें। पूजा में आंकड़े का फूल, धतूरा, पुष्प, इत्यादि भी चढ़ाकर प्रार्थना करें। रुद्र, शिवाष्टक का भी पाठ करना चाहिए।


सागर मंथन की कथा


मान्यता है कि सागर मंथन के समय काल केतु विष निकला था। उस समय भगवान शिव ने संपूर्ण ब्रrांड की रक्षा करने के लिए स्वयं ही सारा विषपान कर लिया था। विष पीने से भोलेनाथ का कंठ नीला हो गया और उन्हें नीलकण्ठ के नाम से भी पुकारा जाने लगा।


पुराणों के अनुसार विषपान के दिन को महाशिवरात्रि के रुप में मनाया जाता है। कई व्यक्ति इस दिन को शिव-पार्वती के विवाह के रुप में भी मनाते हैं, एक अलग मान्यता के अनुसार जिस दिन भगवान शिव का शिवलिंग के रुप में अवतरण हुआ था उस दिन को महाशिवरात्रि के रुप में मनाया जाता है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
10 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
ट्विटर पर जिस्म -2
Just Added

इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
गर्मी से बचने.. दुपट्टे का सहारा
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment